राष्ट्रीय चैंपियनशिप में ग्रेपलिंग खिलाड़ियों ने 7 मैडल जीता…

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में ग्रेपलिंग खिलाड़ियों ने 7 मैडल जीता

रिपोर्ट-अशोक अग्रवाल


दुर्ग/भारतीय कुश्ती संघ से मान्यता प्राप्त ग्रेपलिंग (कुश्ती ) खेल का द्वितीय चैंपियनशिप 2022 का आयोजन नंदनी नगर महाविद्यालय जिला – गोंडा (अयोध्या) उत्तरप्रदेश में दिनाँक 24 से 27 नवम्बर तक आयोजित किया गया , इस आयोजन के मुख्य अतिथि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सरण सिंह (सासंद) रहे । इस आयोजन के प्रथम दिन 24 नवम्बर को सभी खिलाड़ियों की रुकने खाने और उनके डॉक्यूमेंट चेक करते हुवे मापतौल लिया गया , द्वितीय दिन 25 नवम्बर को आयोजन का उद्घाटन सांसद के द्वारा करते हुवे सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों का स्पर्धा प्रारंभ करवाया गया , जिश्मे छत्तीसगढ़ की बेटी खुशी तिवारी (रायपुर) ने सीनियर वर्ग -58 के वजन में खेलते हुवे प्रथम सिल्वर मैडल जीता । आयोजन के तृतीय दिन श्याम किशोर यादव (रायपुर) – 66 वजन में सीनियर वर्ग से खेलते हुवे द्वितीय सिल्वर मैडल जीता , अर्णव पाल (रायपुर) के द्वारा – 84 वजन वर्ग से जूनियर वर्ग में खेलते हुवे ब्रांज मैडल जीतकर छत्तीसगढ़ प्रदेश की टीम को तीसरा मैडल दिलवाया । आयोजन के चतुर्थ व अंतिम दिन कु.ललिता धनकर (खैरागढ़) के द्वारा कैडेट वर्ग में खेलते हुवे 4 था मैडल ब्रांज मैडल के रूप में छत्तीसगढ़ की टीम को दिलवाया , इसके बाद अंशुका साव (रायपुर) के द्वारा भी 5 वे मैडल के रूप में – 64 वजन में खेलते हुवे जूनियर बालिका वर्ग में ब्रांज मैडल जीता , आयोजन के अंतिम समयों में वेटनर्स वर्ग में खेलते हुवे कार्तिक स्वामी मुल्दियार (रायपुर) के द्वारा – 84 वजन में नोगी इवेंट्स में 6 वाँ सिल्वर मैडल और 7 वाँ मैडल , गी इवेंट्स में गोल्ड मैडल के रूप में जीता । इस प्रकार से छत्तीसगढ़ प्रदेश की ग्रेपलिंग टीम ने 3 महिला और 4 पुरूष वर्ग में कुल 7 मैडल जीते । मैडल विवरण :- 1) ग्रेपलिंग GEE इवेंट्स – गोल्ड मैडल – कार्तिक स्वामी मुल्दियार (रायपुर) वेटनर्स (पुरूष) वर्ग – 84 kg. 2) ग्रेपलिंग GEE इवेंट्स – सिल्वर मैडल – शुश्री खुशी तिवारी (रायपुर) सीनियर (महिला) वर्ग – 58 kg . 3) ग्रेपलिंग GEE इवेंट्स – सिल्वर मैडल – श्याम किशोर यादव (रायपुर) सीनियर (पुरूष) वर्ग – 66 kg. 4) ग्रेपलिंग NOGi इवेंट्स – सिल्वर मैडल – कार्तिक स्वामी मुल्दियार (रायपुर) वेटनर्स (पुरूष) वर्ग – 84 kg. 5) ग्रेपलिंग NOGi इवेंट्स – ब्रांज मैडल – कु.ललिता धनकर (खैरागढ़) कैडेट बालिका वर्ग – 40 kg. 6) ग्रेपलिंग GEE इवेंट्स – ब्रांज मैडल – अर्णव पाल (रायपुर) जूनियर (बालक) वर्ग – 84 kg. 7) ग्रेपलिंग GEE इवेंट्स – ब्रांज मैडल – अनुष्का साव (रायपुर) जूनियर (बालिका) वर्ग – 64 kg. इस प्रकार से छत्तीसगढ़ प्रदेश की ग्रेपलिंग टीम के महिला खिलाड़ियों ने 3 मैडल और पुरुष खिलाड़ियों ने जीते 4 मैडल । इस चैंपियनशिप में सम्मिलित होने हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश की ग्रेपलिंग टीम में जिला – रायपुर के कोच हेमंत कुमार के साथ 11 खिलाड़ी , कार्तिक स्वामी , शुश्री अंतरा सार्थी 4 रेफरी , जिला – (बलौदाबाजार) भाठापारा से रेफरी शुश्री प्रियंका साहू के साथ 1 खिलाड़ी , दुर्ग जिले से सचिव उमेश साहू , रेफरी कमलेश कुमार के साथ 3 खिलाड़ी , जिला बालोद अमरदास रेफरी , जिला कोरबा से राहुल डहरिया , शुश्री सुचिता सिंह रेफरी के साथ 1 खिलाड़ी , अभनपुर (राजिम) से 1 खिलाड़ी , इस तरह 30 खिलाड़ी 12 रेफरी सम्मिलित हुवे । ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ छत्तीसगढ़ की टीम के खिलाड़ियों के द्वारा राष्ट्रीय ग्रेपलिंग (कुश्ती) खेल में 7 मैडल जितने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के गृहमंत्री (मुख्य संरक्षक) ताम्रध्वज साहू के द्वारा सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुवे सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दिए और बधाई दिए , साथ ही ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष हर्ष साहू के द्वारा भी सभी खिलाड़ियों के साथ सचिव उमेश साहू , कार्तिक स्वामी , हेमंत कुमार , अंतरा सार्थी , प्रियंका साहू , मोरध्वज वर्मा , कमलेश कुमार को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दिए ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

कलम के सिपाही योगेश कुमार चौहान का जन्मदिन आज, पत्रकारिता जगत से मिल रहीं शुभकामनाएं

लैलूंगा | 26 जुलाई 2026 | गुप्त खबर न्यूज़गुप्त खबर न्यूज़ के उपसंपादक एवं लैलूंगा संदेश 24 के संपादक श्री योगेश कुमार चौहान का...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...