दोकड़ा में रथयात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने लिया जायजा; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गजपति के रूप में होंगे शामिल

spot_img

जशपुर। जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रथयात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस बार आयोजन की विशेषता यह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रथयात्रा में गजपति के रूप में शामिल होकर परंपरागत रीति-रिवाजों का निर्वहन करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन एवं रथयात्रा की भव्यता को देखते हुए मंगलवार को जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर, रथ निर्माण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन समिति व संबंधित लोगों से व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि रथयात्रा क्षेत्र की आस्था और संस्कृति का प्रमुख पर्व है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और भी बढ़ेगी, इसलिए सभी तैयारियां सुव्यवस्थित एवं भव्य ढंग से सुनिश्चित की जाएं।

निरीक्षण के दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं वर्तमान कोतबा मंडल प्रभारी पुरुषोत्तम सिंह, कल्याण आश्रम के जिलाध्यक्ष बलराम भगत, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, उमाशंकर भगत, बसंत वर्मा, समरजीत चांद, जयनारायण प्रसाद, जागेश्वर यादव, भूषण वैष्णव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रथयात्रा को लेकर दोकड़ा सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दिव्य रथ के दर्शन एवं यात्रा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

🔥 लैलूँगा में बजेगा जश्न का बिगुल! 19 साल के सफर पर श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स का 3 दिन का धमाकेदार महाआयोजन🚨 19 साल का...

19 वर्षों के विश्वास का भव्य जश्न…ग्राहक सम्मान समारोह एवं मेगा एक्सचेंज व लोन मेलाश्री श्याम ऑटोमोबाइल्स, लैलूंगा अपने सभी साथियों, कर्मचारियों, व्यापारिक सहयोगियों...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS