तेतला हायर सेकेंडरी स्कूल में यातायात एवं महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग का दिया संदेश


यातायात पुलिस एवं महिला थाना की संयुक्त टीम ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

हेलमेट, सड़क सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन और साइबर सुरक्षा पर दी महत्वपूर्ण जानकारी

तेतला ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाएं रोकने में जनसहभागिता की अपील

जागरूकता ही सुरक्षित समाज की सबसे बड़ी ताकत — एसएसपी शशि मोहन सिंह

   

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़

    16 जुलाई, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं डीएसपी ट्रैफिक श्री उत्तम प्रताप सिंह के निर्देशन में कल दिनांक 15.07.2026 को थाना पुसौर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेतला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में यातायात एवं महिला सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना यातायात और महिला थाना की संयुक्त टीम ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित किया।

     कार्यक्रम में थाना यातायात की उप निरीक्षक संध्या रानी कोका, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे एवं प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के महत्व से अवगत कराया। प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए पीड़ादायक होती हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण तेज गति से वाहन चलाना, शराब के नशे में वाहन चलाना तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि दोपहिया वाहन पर यात्रा करते समय स्वयं तथा अपने अभिभावकों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें तथा यातायात नियमों का हमेशा पालन करें।

      उन्होंने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि बिना वैध लाइसेंस वाहन चलाना कानूनन अपराध है। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस कार्रवाई के दौरान कई नाबालिग बच्चे वाहन चलाते पकड़े जाते हैं जिनके पास लाइसेंस नहीं होता है वर्तमान में लाइसेंस की प्रक्रिया अनुसार 16 से 18 बच्चों के उम्र के बच्चे को 2 साल का लर्निंग लाइसेंस बनता है जिसका उपयोग करें । सुरक्षित ड्राइविंग, स्टंट और रैश ड्राइविंग से बचने तथा यातायात नियमों का स्वयं पालन करने के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।

   कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि ग्राम तेतला का यह क्षेत्र सड़क दुर्घटनाओं की अधिकता के कारण “ब्लैक स्पॉट” के रूप में चिन्हित है। प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभाग दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। यदि स्थानीय नागरिक एवं वाहन चालक यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करेंगे तो भविष्य में इस क्षेत्र को ब्लैक स्पॉट की श्रेणी से बाहर लाया जा सकता है।

    महिला थाना की सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे ने छात्राओं एवं विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और साइबर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए “हेलो सिस्टर हेल्पलाइन” (9479270533) संचालित की जा रही है, जिस पर छेड़छाड़, घरेलू हिंसा अथवा महिलाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत तत्काल दर्ज कराई जा सकती है और पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाती है। उन्होंने सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने, अंजान व्यक्तियों के झांसे में न आने तथा शिक्षा को प्राथमिकता देने की भी सलाह दी।

        कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की तथा सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा संबंधी संदेशों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

       जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज की पहचान हैं, सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रायगढ़ पुलिस की सतत प्राथमिकता है

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

फर्जी लोन के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, कोरबा पुलिस ने महिला आरोपी को दबोचा

जिला कोरबाकोरबा। फर्जी लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ सुरक्षा, यातायात, पेयजल और विद्युत व्यवस्था पर बनी कार्ययोजना यातायात रहेगा नियंत्रित, वैकल्पिक मार्गों की होगी व्यवस्थाभजन मंडलियों और...