सीएम हेल्पलाइन का असर : तीन माह से बंद सोलर पेयजल संयंत्र फिर हुआ चालू

तेंदूमुड़ी के 50 परिवारों को मिली पेयजल राहत, शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़

रायगढ़, 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। इसका एक प्रेरक उदाहरण ग्राम पंचायत तेंदूमुड़ी के वार्ड क्रमांक 4 में देखने को मिला, जहां तीन माह से बंद पड़े सोलर पेयजल संयंत्र को शिकायत के बाद तत्काल सुधार कर पुनः चालू किया गया। इससे लगभग 50 परिवारों को पेयजल संकट से राहत मिली है।
           ग्राम तेंदूमुड़ी निवासी राजेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कर बताया कि वार्ड क्रमांक 4 में लगभग 10 वर्ष पूर्व स्थापित सोलर पेयजल संयंत्र पिछले तीन माह से खराब पड़ा है। संयंत्र बंद होने के कारण वार्ड के करीब 50 परिवारों को पेयजल के लिए प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों को दूर-दराज के जलस्रोतों से पानी लाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की अतिरिक्त खपत होती थी।
            शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तकनीकी दल को मौके पर भेजा। निरीक्षण में पाया गया कि संयंत्र में स्थापित सबमर्सिबल पंप खराब होने के कारण जलापूर्ति पूरी तरह बंद थी। इसके बाद 17 जून 2026 को नया सबमर्सिबल पंप, आवश्यक पाइप एवं नल स्थापित कर सोलर पेयजल संयंत्र को पुनः कार्यशील बना दिया गया। मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही संयंत्र से नियमित पेयजल आपूर्ति प्रारंभ हो गई, जिससे सभी प्रभावित परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने लगा। राजेंद्र कुमार एवं अन्य ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय बाद गांव में पेयजल व्यवस्था सामान्य होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। अब घर के समीप ही नियमित रूप से पानी उपलब्ध हो रहा है, जिससे दैनिक जीवन सुगम हो गया है। ग्रामीणों ने समस्या के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जन्मदिन पर होटल-रेस्टोरेंट नहीं, अस्पताल पहुंचे युवा व्यापारी विक्की अग्रवाल!

मरीजों को बांटे केले और फल, सेवा भाव के साथ मनाया जन्मदिन — मौजूद रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपती सहित जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS