पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखें, लोकतंत्र को करें और मजबूत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

spot_img
बिलासपुर संभाग जिला कोरबा


कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में 20 लाख रुपये की सहायता की घोषणा, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने पत्रकारों से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा दिखाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का महत्वपूर्ण दायित्व भी निभाती है।


पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर में आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कोरबा प्रेस क्लब के विकास एवं गतिविधियों के लिए 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा करते हुए कहा कि पत्रकारों के हित और संस्थागत विकास के लिए राज्य सरकार सदैव सकारात्मक सहयोग प्रदान करेगी।


श्री साव ने कहा कि डिजिटल युग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते प्रभाव के बीच पत्रकारिता की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है। ऐसे समय में निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता ही समाज का विश्वास बनाए रख सकती है। उन्होंने युवा और अनुभवी पत्रकारों के समन्वय को समय की आवश्यकता बताते हुए कोरबा प्रेस क्लब की सक्रिय भूमिका की सराहना की।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मीडिया शासन और जनता के बीच मजबूत सेतु का कार्य करती है। पत्रकारों को निर्भीकता, निष्पक्षता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ अपनी भूमिका निभाते रहना चाहिए।


समारोह में महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कँवर, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, बिलासपुर प्रेस क्लब के अभिजीत मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया

spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...