नाबालिग बालिका से छेड़खानी के आरोपी को जूटमिल पुलिस ने भेजा रिमांड….

रायगढ़ । कल दिनांक 23.04.2022 को जूटमिल क्षेत्र की नाबालिग बालिका से छेड़खानी करने वाले आरोपी युवक को जूटमिल पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर देर रात इलाके में छापेमारी कर हिरासत में लिया गया, जिसे आज छेड़खानी सहित पोक्से एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।

                  दरअसल कल दिनांक 23.04.2022 को जूटमिल क्षेत्र में रहने वाली महिला अपनी नाबालिग बेटी व घरवालों के साथ चौकी आकर चौकी प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू को बताई कि उसकी नाबालिग लड़की के साथ घर के समीप बर्फ फैक्टरी में काम करने वाला युवक अरूण सिदार दिनांक 23.04.2022 के दोपहर छेड़खानी किया है । महिला बताई कि दोपहर में लड़की रोती बिलकती इसे घटना बताई कि करीब 3.00 बजे घर के बाहर नल के पास खड़ी थी, उसी समय बर्फ फैक्टरी में काम करने जा रहा अरूण  सिदार अकेली देखकर पास आया और उल्टी सीधी बातें कहकर हाथ पकड़  लिया और खींचकर ले जा रहा था जिस पर पास में पडे डंडे से उसके हाथ को मारकर छुडाई और भागकर घर आने लगी तो अरूण सिदार दौडाकर आया और थप्पड मारा और  किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी  दिया । उसी समय लड़की की बड़ी मां देखकर क्यों बच्ची को मार रहा है कहकर बोली तो अरूण भागकर फैक्टरी अंदर चला गया । घटना के बाद बालिका के परिवार के लोगों के साथ आसपास के लोग फैक्टरी जाकर उसके फैक्टरी के मालिक को अरूण की करतूत बताये जो अरूण सिदार को उसी समय दिवाल फांदकर भाग जाना बताया । घटना की रिपोर्ट पर आरोपी अरूण सिदार के  विरूद्ध अप.क्र. 673/2022 धारा 354, 323, 506 IPC 12 Pocso Act का अपराध पंजीबद्ध कर चौकी प्रभारी उत्तम साहू द्वारा स्टाफ के साथ आरोपी के मिलने के सम्भावित ठिकानों में दबिश देकर देर रात *आरोपी अरुण उर्फ वरुण सिदार पिता रुखमन लाल उम्र 25 साल* को हिरासत में लेकर चौकी लाया गया  जिसे आज दिनांक 24-04-2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

CHHATTISGARH NEWS

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...