केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ‘गुंडाधुर’ के गांव नेतानार जाएंगे,जन सुविधा केंद्र शुरू करेंगे, कल मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

spot_img

रायपुर :– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। 18 और 19 मई को वे रायपुर और बस्तर में कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरे को भाजपा “विजय उत्सव” के रूप में मना रही है, क्योंकि बस्तर को माओवाद से मुक्त कराने के बाद यह उनका पहला दौरा है।

रायपुर से बस्तर तक रहेगा कार्यक्रमों का दौर

सुबह 10:30 बजे अमित शाह पीटीएस माना (रायपुर) में डायल 112 सेवा की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 12:30 बजे वे बस्तर के नेतानार गांव में जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। यह वही गांव है जिसे ‘गुंडाधुर का गांव’ कहा जाता है।

विकास कार्यों और बैठक में होंगे शामिल

दोपहर 2:30 बजे बादल अकादमी में स्थानीय प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। शाम 4 बजे बस्तर के विकास कार्यों का प्रेजेंटेशन के जरिए अवलोकन करेंगे।

शाम 5:45 बजे वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक करेंगे और शाम 7 बजे ‘बस्तर के संग’ लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक कल

अमित शाह रात जगदलपुर में विश्राम करेंगे। इसके बाद 19 मई को सुबह 11 बजे मध्य क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

दोपहर 3 बजे वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और शाम 3:45 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन प्रहार : धरमजयगढ़ पुलिस ने अवैध संचालित कबाड़ दुकान पर किया रेड , कार्रवाई में अवैध कबाड़ व पिकअप वाहन जप्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ चोरी के माल की खपत और अवैध कबाड़ कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई    रायगढ़, 25 सितंबर ।...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS