भोरमदेव पहुंचे राज्यपाल डेका, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था के केंद्र भोरमदेव पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर विधायक पंडरिया भावना बोहरा ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।राज्यपाल डेका ने भोरमदेव मंदिर की स्थापत्य कला, धार्मिक महत्व और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना करते हुए कहा कि भोरमदेव केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लगभग 146 करोड़ रुपए की लागत से विकसित हो रहा भोरमदेव कॉरिडोर इस क्षेत्र के पर्यटन और समग्र विकास को नई पहचान देगा।

राज्यपाल  डेका ने कहा कि कॉरिडोर निर्माण से यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास के माध्यम से स्थानीय कला, संस्कृति और पारंपरिक उत्पादों को भी नई पहचान मिलेगी। इस अवसर पर कलेक्टर गोपाल वर्मा, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नागर जोताई के सीजन में डीजल संकट : हंस पूल्स पेट्रोल पंप में उमड़ी किसानों की भीड़, घंटों लगी रहीं लंबी कतारें

लैलूंगा विकासखंड के मुडापारा हंस पूल्स पेट्रोल पंप में सोमवार को डीजल एवं पेट्रोल लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही...

CHHATTISGARH NEWS

CG- आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप, युवती को जबरन शराब पिलाए, जंगल में ले जाकर की दरिंदगी, फिर जो हुआ…

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां छट्ठी कार्यक्रम से घर लौट रही युवती के साथ दरिंदो ने सामूहिक...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...