तेज रफ्तार कार का कहर: स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौत, मां आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रही डुमरडीह जंगल के पास दर्दनाक हादसा, टक्कर के बाद दूर तक घिसटी स्कूटी, नशे में कार चलाने का आरोप, चालक फरार

spot_img

कोरबा। जिले के रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरडीह जंगल के पास रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल होकर आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है।जानकारी के अनुसार, ग्राम मौहार निवासी चैतराम राठिया अपनी पत्नी सुमित्रा राठिया और 6 वर्षीय बेटे दिशांत राठिया के साथ स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे डुमरडीह जंगल के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई।हादसे में 6 वर्षीय मासूम दिशांत राठिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चैतराम और सुमित्रा को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान चैतराम राठिया ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, सुमित्रा राठिया की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार में सवार लोग मादक पदार्थ के नशे में थे। टक्कर मारने के बाद वे कुछ देर घटनास्थल पर रुके, लेकिन बाद में कार लेकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही रजगामार पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार कार चालक और उसमें सवार लोगों की तलाश में जुटी है।घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार और नशे की हालत में वाहन चलाने की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और इस मार्ग पर सख्त यातायात निगरानी की मांग की है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

छोटे ब्लॉक घरघोड़ा का बड़ा कमाल, VBG RAM-G में सबसे अधिक मानव दिवस सृजन

उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद पंचायत घरघोड़ा के कार्यक्रम अधिकारी विश्वनाथ यादव सम्मानित घरघोड़ा। जिले के छोटे ब्लॉकों में शामिल घरघोड़ा ने विकसित भारत रोजगार...

CHHATTISGARH NEWS

छोटे ब्लॉक घरघोड़ा का बड़ा कमाल, VBG RAM-G में सबसे अधिक मानव दिवस सृजन

उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद पंचायत घरघोड़ा के कार्यक्रम अधिकारी विश्वनाथ यादव सम्मानित घरघोड़ा। जिले के छोटे ब्लॉकों में शामिल घरघोड़ा ने विकसित भारत रोजगार...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार...