पहले रहे युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, अब अलोक गोयल बने ब्लॉक कांग्रेस के प्रवक्ता

लैलूंगा कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल, अलोक गोयल को मिली नई जिम्मेदारी



लैलूंगा कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, अलोक गोयल बने प्रवक्ताजिला कांग्रेस ने जारी किया नियुक्ति आदेश, संगठन को मजबूत करने नई टीम तैयार

लैलूंगा/रायगढ़, 5 अगस्त 2026।लैलूंगा ब्लॉक कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के अध्यक्ष विरेन्द्र साह की अनुशंसा, जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी के अनुमोदन तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुमति के बाद नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार अलोक गोयल को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

अलोक गोयल इससे पहले युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए पार्टी ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है।

आदेश में बताया गया है कि जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तारेन डनसेना, मीडिया प्रभारी पोखराज डनसेना एवं सह-प्रभारी टेकराम साहू की आपसी सहमति से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाएंगे तथा प्रदेश नेतृत्व की जनहितकारी योजनाओं और संदेशों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे।

आदेश की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, जिला प्रभारी चंद्रदेव रॉय, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विरेन्द्र साह, प्रवक्ता तारेन डनसेना, मीडिया प्रभारी पोखराज डनसेना सहित संबंधित पदाधिकारियों को प्रेषित की गई है।

नई नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संगठन अब सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से अपनी गतिविधियों और जनसरोकारों को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की तैयारी में जुट गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण कैदियों के लिए कई नई सुविधाओं की दी स्वीकृति

रायपुर // जेल महानिदेशक (डीजी जेल) हिमांशु गुप्ता द्वारा आज बिलासपुर स्थित केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल...

CHHATTISGARH NEWS

विकास की नहीं, इस बार बेटी की बड़ी उपलब्धि से चर्चा में आईं प्रतापपुर विधायक..! सुपुत्री ने देश के नामी कॉलेज में हासिल किया...

प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते की सुपुत्री तन्वी सिंह पोर्ते ने बढ़ाया सरगुजा का मान, दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में मिला प्रवेश, देश...

RAIGARH NEWS

डीएमएफ मद से जिले के विकास कार्यों को मिली रफ्तार स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना के विकास को मिली नई गति 15.85 करोड़ रुपये की...

रायगढ़ - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से जिले के खनिज प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास...