आदर्श इंदिरा बाल मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीपत को मिली राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) की नई इकाईविद्यार्थियों को समाजसेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों में मिलेगा अवसर

spot_img

सीपत (सतीश यादव) :- आदर्श इंदिरा बाल मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सीपत को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की नई इकाई की स्वीकृति प्रदान की गई है। विद्यालय में एनएसएस इकाई के गठन से छात्र-छात्राओं को समाजसेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, अनुशासन एवं राष्ट्रीय एकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने का अवसर मिलेगा।एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करने के साथ ही उनके व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। इकाई द्वारा समय-समय पर जनजागरूकता अभियान, सामुदायिक सेवा, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विद्यालय के प्राचार्य श्री एस.एस. यादव के निरंतर प्रयासों से विद्यालय को एनएसएस इकाई की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया है।विद्यालय की नवगठित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी के रूप में श्री आर.के. कैवर्त, शिक्षक को नियुक्त किया गया है। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि एनएसएस की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थी समाजहित एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 20 को दशहरा; जानें अष्टमी-नवमी की तारीख

तिथि क्रम में बदलाव के चलते इस बार नवरात्रि के पर्व को लेकर खास चर्चा, 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी के पूजन का संयोग Shardiya Navratri...

CHHATTISGARH NEWS

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 20 को दशहरा; जानें अष्टमी-नवमी की तारीख

तिथि क्रम में बदलाव के चलते इस बार नवरात्रि के पर्व को लेकर खास चर्चा, 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी के पूजन का संयोग Shardiya Navratri...

RAIGARH NEWS

15 अक्टूबर तक भारी वाहनों के रूट में बड़ा बदलाव!बाकारूमा में HPC निर्माण से बदलेगा भारी वाहनों का रास्ता, लैलूँगा-घरघोड़ा मार्ग पर डायवर्जन

04 से 15 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट, SDM लैलूंगा ने जारी किया आदेश; कलेक्टर से मिल चुकी अनुमति पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़...