रायगढ़ : PG सीट बढ़ाने की मांग को लेकर NSUI का भूख हड़ताल, हर कक्षा में 15 अतिरिक्त सीटों की मांग

किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या का हवाला देकर आंदोलन; प्राचार्य ने कहा- प्रस्ताव उच्च शिक्षा अधिकारी को भेजा गया

रायगढ़। किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (PG) की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय भूख हड़ताल कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों की संख्या और उच्च शिक्षा की बढ़ती मांग को देखते हुए PG की विभिन्न कक्षाओं में सीटें बढ़ाने की मांग की।

WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

हर कक्षा में 15 अतिरिक्त सीटें बढ़ाने की मांग

NSUI कार्यकर्ताओं के अनुसार, किरोड़ीमल महाविद्यालय रायगढ़ जिले का लीड कॉलेज है। इसके चलते बड़ी संख्या में विद्यार्थी यहां उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लेते हैं। वर्तमान में PG की विभिन्न कक्षाओं में 50-50 सीटें निर्धारित हैं।

कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक PG कक्षा में 15 अतिरिक्त सीटें बढ़ाने की मांग की है, ताकि अधिक संख्या में विद्यार्थियों को प्रवेश मिल सके और उन्हें उच्च शिक्षा से वंचित न होना पड़े।

पहले भी सौंपा गया था ज्ञापन

कार्यकर्ताओं का कहना है कि सीट बढ़ाने की मांग को लेकर महाविद्यालय प्रबंधन को पहले भी ज्ञापन सौंपा गया था। अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय भूख हड़ताल का रास्ता अपनाया।

प्राचार्य बोलीं- शासन की अनुमति के बाद बढ़ेंगी सीटें

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सोफिया अंब्रेला ने बताया कि विद्यार्थियों की मांग को अनुशंसा के साथ उच्च शिक्षा अधिकारी को भेज दिया गया है। शासन स्तर से अनुमति मिलने के बाद ही PG की सीटें बढ़ाने को लेकर आगे की कार्रवाई संभव होगी।

अन्य कॉलेजों में भी PG कक्षाएं शुरू करने की जरूरत

प्राचार्य ने कहा कि जिले के अन्य महाविद्यालयों में भी PG की कक्षाएं शुरू होनी चाहिए। इससे विद्यार्थियों को अपने आसपास ही उच्च शिक्षा की सुविधा मिल सकेगी और उन्हें पढ़ाई के लिए घर से दूर जाने की आवश्यकता कम होगी।

उन्होंने कहा कि अन्य कॉलेजों में PG कक्षाएं शुरू होने से किरोड़ीमल महाविद्यालय पर विद्यार्थियों का अतिरिक्त दबाव भी कम होगा और उच्च शिक्षा की सुविधाओं का बेहतर विकेंद्रीकरण हो सकेगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

NMDC Steel Recruitment 2026 : बस्तर में 102 Executive Trainee पदों पर भर्ती, 11 अगस्त तक आवेदन

नगरनार स्थित NMDC Steel Limited ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन, इंजीनियरिंग के साथ Finance और HR में भी अवसर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के...

CHHATTISGARH NEWS

दुर्ग : 42 खदानों के उत्खनन पट्टे निरस्त, लंबे समय से बंद खदानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

12 माह से अधिक समय तक उत्पादन और खनिज प्रेषण बंद मिलने पर कार्रवाई, 27 चूना पत्थर के पट्टे शामिल दुर्ग। जिले में लंबे समय...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ : यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री हलाकान, उत्कल एक्सप्रेस 12 घंटे तक देरी से पहुंची

हावड़ा-पोरबंदर एक्सप्रेस 6 घंटे लेट, स्टेशन पर घंटों इंतजार करते रहे यात्री; सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी रायगढ़। रेलवे परिचालन में अनियमितता के...