WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग स्थापना का अवसर, 35 प्रतिशत तक मिलेगा अनुदान

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायगढ़, 10 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोड़ने और ग्रामोद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत ग्रामोद्योग स्थापित करने के इच्छुक ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

प्रबंधक/सहायक संचालक ग्रामोद्योग ने बताया कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कार्यालय रायगढ़ को कुल 32 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना के माध्यम से खनिज, वन, कृषि, रसायन, इंजीनियरिंग एवं सेवा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न प्रकार के ग्रामोद्योग स्थापित किए जा सकते हैं। इनमें दोना-पत्तल उद्योग, आटा चक्की, मसाला उद्योग सहित कुल 117 प्रकार के उद्योग शामिल हैं। योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को उद्योग स्थापना के लिए अधिकतम 35 प्रतिशत तक अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, स्व-सहायता समूहों एवं अन्य इच्छुक हितग्राहियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने में मदद मिलेगी।

इच्छुक हितग्राही मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत आवेदन एवं योजना संबंधी जानकारी के लिए जिला पंचायत कार्यालय रायगढ़, प्रथम तल, कक्ष क्रमांक-39, ग्रामोद्योग कक्ष में संपर्क कर सकते हैं। योजना से संबंधित जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए मोबाइल नंबर 7898985249 एवं 7898985239 पर भी संपर्क किया जा सकता है। विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक हितग्राहियों से इस अवसर का लाभ उठाते हुए ग्रामोद्योग स्थापना के लिए आवेदन करने की अपील की है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Tamnar CHP Violence : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, पुलिस बल पर हमला और आगजनी समेत गंभीर अपराधों में था नामजद रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

CHHATTISGARH NEWS

Tamnar CHP Violence : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, पुलिस बल पर हमला और आगजनी समेत गंभीर अपराधों में था नामजद रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

RAIGARH NEWS

Raigarh Independence Day 2026 : 15 अगस्त को वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री के संदेश का करेंगे वाचन, जिला मुख्यालय में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायगढ़...