गतौरा शराब भट्ठी में लूट का खुलासा: 3 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर और हथियार बरामद कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी लूट की योजना, CCTV का DVR नदी में फेंककर भागे थे आरोपी

spot_img

बिलासपुर। गतौरा स्थित शासकीय कम्पोजिट मदिरा दुकान में हुई लूट की वारदात का मस्तूरी पुलिस और ACCU बिलासपुर की संयुक्त टीम ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों अनिल ध्रुव उर्फ अन्ना, पिंटू निषाद और सुशील निर्मलकर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व स्कूटी, लूटे गए दो मोबाइल फोन, गैस कटर, ग्राइंडर कटर मशीन, छेनी, धारदार चाकू सहित अन्य औजार बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार आरोपियों पर कर्ज था और उससे छुटकारा पाने तथा रकम हासिल करने के उद्देश्य से उन्होंने शराब दुकान में रखी नकदी लूटने की योजना बनाई थी। इसके लिए गैस कटर, ग्राइंडर कटर मशीन, छेनी, रस्सी और चाकू सहित अन्य सामान जुटाया गया था।पहले मोपका पहुंचे, फिर गतौरा में दिया वारदात को अंजाम
योजना के तहत आरोपी पहले मोपका स्थित शराब भट्ठी पहुंचे, लेकिन वहां अधिक चहल-पहल होने के कारण वारदात को अंजाम नहीं दे सके। इसके बाद चिल्हाटी-फरहदा होते हुए गतौरा शराब दुकान पहुंचे। यहां नकाबपोश आरोपियों ने सुरक्षा कर्मियों को चाकू दिखाकर धमकाया और उनके हाथ-पैर बांध दिए। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी के सिर, माथे और हाथ पर धारदार हथियार से चोट पहुंचाई गई।आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और ग्राइंडर कटर मशीन व छेनी से लॉकर काटने का प्रयास किया, लेकिन वे लॉकर तोड़ने में सफल नहीं हुए। इसके बाद आरोपियों ने दुकान से शराब की कुछ बोतलें, सुरक्षाकर्मियों के दो मोबाइल फोन तथा CCTV कैमरा और DVR लेकर फरार हो गए।साक्ष्य मिटाने DVR नदी में फेंका घटना के बाद आरोपियों ने पुलिस को CCTV फुटेज से कोई सुराग नहीं मिले, इस उद्देश्य से DVR को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास के CCTV फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण कर आरोपियों तक पहुंच बनाई।तीन आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार पुलिस ने मामले में अनिल ध्रुव उर्फ अन्ना, पिंटू निषाद और सुशील निर्मलकर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर वारदात में इस्तेमाल वाहन, गैस कटर, ग्राइंडर मशीन, चाकू, छेनी, दो मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया गया है।मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी पूर्व में CMS Info System कंपनी में कार्यरत था और शासकीय मदिरा दुकानों से नकद राशि कलेक्शन का कार्य करता था। उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।कार्रवाई DIG एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं SDOP मस्तूरी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में थाना मस्तूरी पुलिस और ACCU बिलासपुर की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मामले में विवेचना जारी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 20 को दशहरा; जानें अष्टमी-नवमी की तारीख

तिथि क्रम में बदलाव के चलते इस बार नवरात्रि के पर्व को लेकर खास चर्चा, 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी के पूजन का संयोग Shardiya Navratri...

CHHATTISGARH NEWS

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 20 को दशहरा; जानें अष्टमी-नवमी की तारीख

तिथि क्रम में बदलाव के चलते इस बार नवरात्रि के पर्व को लेकर खास चर्चा, 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी के पूजन का संयोग Shardiya Navratri...

RAIGARH NEWS

15 अक्टूबर तक भारी वाहनों के रूट में बड़ा बदलाव!बाकारूमा में HPC निर्माण से बदलेगा भारी वाहनों का रास्ता, लैलूँगा-घरघोड़ा मार्ग पर डायवर्जन

04 से 15 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट, SDM लैलूंगा ने जारी किया आदेश; कलेक्टर से मिल चुकी अनुमति पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़...