
कोरबा/हरदीबाजार (द्वारिका यादव) । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार द्वारा ममतामयी मिनी माता की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक के निवास में मिनी माता के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री हरिश परसाईं ने मिनी माता के योगदान को याद करते हुए कहा कि मिनी माता ने क्षेत्र के विकास और जनहित के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा कि बांगो बांध के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिली और किसान वर्ष में दो बार फसल लेकर अपनी आय बढ़ाने के साथ परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि ममतामयी मिनी माता का जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) अध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीरा कंवर, ब्लॉक अध्यक्ष कौशल श्रीवास, प्रभारी गुलशन जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रामशरण कंवर सहित शेखर पटेल, चन्द्राहास राठौर, रमेश अहीर, इशाक खान, कुलदीप राठौर, मुकेश बर्मन, मनीराम पटेल, बाबूराम राठौर, दिलीप राठौर, चित्रपाल श्रीवास, मनमोहन राठौर, मयंक राठौर, हरसेन दास महंत, कमलेश कुर्रे, मुकेश रात्रे, क़दम यादव, लक्ष्मी बंजारे, द्वारिका यादव, राधे चौहान, अमन श्रीवास, लक्की यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने मिनी माता के बताए मार्ग पर चलकर समाज और क्षेत्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।






