spot_img
spot_img

रायगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: मामूली विवाद में पति ने बांस के डंडे से पीटकर पत्नी को मार डाला

spot_img
spot_img
spot_img

शराब पीकर लौटते समय हुआ था विवाद, हाथ-मुक्कों और डंडे से पिटाई के बाद पैर से दबाया गला; कापू पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

रायगढ़। जिले के कापू थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम टेढ़ासेमरा निवासी 26 वर्षीय सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा ने कथित तौर पर मामूली विवाद के बाद अपनी 22 वर्षीय पत्नी सोमारी पहाड़ी कोरवा की हाथ-मुक्कों और बांस के डंडे से बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद पैर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मामले में कापू पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

सामान खरीदने गए थे पति-पत्नी, लौटते समय हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, मृतिका की मां दिनो बाई पहाड़ी कोरवा ने 17 नवंबर 2026 को कापू थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सोमारी की शादी करीब चार वर्ष पहले ग्राम टेढ़ासेमरा निवासी सत्यनारायण के साथ हुई थी।

15 नवंबर को दोनों घरेलू और व्यक्तिगत सामान खरीदने के लिए कोनपारा विजयपुर गए थे। वहां से लौटते समय कोनपारा बस्ती के पास किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

गुस्से में पति ने बांस के डंडे से किया हमला

पुलिस जांच में सामने आया कि रात के समय विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने हाथ-मुक्कों और बांस के डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई की। गंभीर रूप से घायल होकर महिला जमीन पर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने पैर से उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया जुर्म

पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी सत्यनारायण ने बताया कि 15 नवंबर को वह अपनी पत्नी के साथ सामान खरीदने गया था। लौटते समय दोनों ने रास्ते में शराब पी थी। नशे की हालत में पत्नी रास्ते में कई जगह गिर गई थी। बाद में कपड़े गीले होने पर वह कपड़े उतारकर खेत के पास बैठ गई। आरोपी के अनुसार, उसके घर चलने के लिए कहने के बावजूद पत्नी नहीं उठी, जिससे गुस्से में आकर उसने मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी।

बऊराहीपारा से आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त डंडा जब्त

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की ने तत्काल अपराध दर्ज कर पुलिस टीम के साथ ग्राम कोनपारा के बऊराहीपारा में दबिश दी। पुलिस ने संदेही सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 186/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) में अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्माराम तिर्की, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शिवम कोमरे, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी एवं पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी की अपील—विवाद में हिंसा का रास्ता न अपनाएं

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि घरेलू विवाद और छोटी-छोटी बातों पर आवेश में आकर हिंसा करना किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है। आपसी विवाद कई बार गंभीर अपराधों का कारण बन जाते हैं, जिसका खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है।

उन्होंने नागरिकों से विवाद की स्थिति में संयम और समझदारी बरतने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध हिंसा और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में रायगढ़ पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

CHHATTISGARH NEWS

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: गेजामुड़ा में लगातार दूसरे दिन कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड, दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों से 12.250 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई। रायगढ़, 19 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब...