WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

हरेली तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के गृह प्रवेश समारोह में हुए शामिल

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ के प्रथम लोकपर्व हरेली तिहार के अवसर पर नवा रायपुर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास में आयोजित गृह प्रवेश समारोह एवं हरेली उत्सव में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने दी गृह प्रवेश की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री साय ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और उनके परिजनों को नवीन शासकीय आवास में गृह प्रवेश की बधाई दी। उन्होंने परिवार के सुखी, समृद्ध और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

हरेली की दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को भी हरेली तिहार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरेली जैसे शुभ अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का नए शासकीय आवास में गृह प्रवेश समारोह को और भी विशेष बनाता है।

कृषि और प्रकृति से जुड़ा है हरेली

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति, प्रकृति और ग्रामीण जीवन से गहराई से जुड़ा पर्व है। इस दिन किसान कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। साथ ही अच्छी वर्षा, भरपूर फसल और परिवार की खुशहाली की कामना की जाती है।

उन्होंने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की उस समृद्ध लोक परंपरा का प्रतीक है, जिसमें प्रकृति, खेती और ग्रामीण जीवन एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

हरेली तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के गृह प्रवेश समारोह में हुए शामिल

नवा रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ के प्रथम लोकपर्व हरेली तिहार के पावन अवसर पर नवा रायपुर में राजस्व मंत्री श्री...

CHHATTISGARH NEWS

हरेली तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के गृह प्रवेश समारोह में हुए शामिल

नवा रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ के प्रथम लोकपर्व हरेली तिहार के पावन अवसर पर नवा रायपुर में राजस्व मंत्री श्री...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ : शराब दुकानों में तैनात सुरक्षाकर्मियों का वेतन अटका, आबकारी विभाग पहुंचे कर्मचारी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शराब दुकानों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिलने का मामला सामने आया है।...