बलरामपुर : वाड्रफनगर में ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी चोरी, लाखों के चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान पार.….

spot_img

वाड्रफनगर में ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी चोरी, लाखों के चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान पार…

नरेंद्र मिश्रा ,वाड्रफनगर/बलरामपुर,

नगर के मेन रोड स्थित अरविंद ज्वेलर्स में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। नगर के बीचों-बीच मुख्य मार्ग पर स्थित प्रतिष्ठित ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी की इस बड़ी वारदात से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने रात के समय दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने दुकान में रखे चांदी के जेवरात सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे पुलिस के लिए आरोपियों की पहचान करना चुनौती बन गया है।

मुख्य मार्ग पर स्थित ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी की घटना ने क्षेत्र की रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों और आने-जाने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

फिलहाल चोरी हुए चांदी के जेवरात और अन्य सामान की वास्तविक कीमत का आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। घटना के बाद व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी का खुलासा करने की मांग की है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

हर विकासखंड में मुनगा पौध उत्पादन और प्रबंधन का प्रशिक्षण, मैदानी अमला हो रहा दक्ष

रायगढ़, 1 अक्टूबर 2026/ ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के लिए जिले के सभी विकासखंडों में महिला...

CHHATTISGARH NEWS

हर विकासखंड में मुनगा पौध उत्पादन और प्रबंधन का प्रशिक्षण, मैदानी अमला हो रहा दक्ष

रायगढ़, 1 अक्टूबर 2026/ ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के लिए जिले के सभी विकासखंडों में महिला...

RAIGARH NEWS

जनरल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 2 नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तारकोतवाली पुलिस ने आरोपियों से दाे बाेरी चोरी गुटखा और नकदी...

लोहे के रॉड से शटर उठाकर अंदर घुसे थे आरोपी, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना पर आरोपियों तक पहुंची पुलिसकोतवाली पुलिस ने आरोपियों को...