बलरामपुर : वाड्रफनगर में ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी चोरी, लाखों के चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान पार.….

spot_img

वाड्रफनगर में ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी चोरी, लाखों के चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान पार…

नरेंद्र मिश्रा ,वाड्रफनगर/बलरामपुर,

नगर के मेन रोड स्थित अरविंद ज्वेलर्स में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। नगर के बीचों-बीच मुख्य मार्ग पर स्थित प्रतिष्ठित ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी की इस बड़ी वारदात से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने रात के समय दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने दुकान में रखे चांदी के जेवरात सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे पुलिस के लिए आरोपियों की पहचान करना चुनौती बन गया है।

मुख्य मार्ग पर स्थित ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी की घटना ने क्षेत्र की रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों और आने-जाने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

फिलहाल चोरी हुए चांदी के जेवरात और अन्य सामान की वास्तविक कीमत का आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। घटना के बाद व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी का खुलासा करने की मांग की है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

साझा पठन से बच्चों में जगी पढ़ने की ललक, झिझक छोड़ किताबों से जुड़ रहे नौनिहाल

सेवा संकल्प अभियान के तहत सोनादाह स्कूल में अनूठी पहल, जनप्रतिनिधियों और शिक्षाधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर किया साझा पठनबम्हनीडीह। सेवा संकल्प अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

साझा पठन से बच्चों में जगी पढ़ने की ललक, झिझक छोड़ किताबों से जुड़ रहे नौनिहाल

सेवा संकल्प अभियान के तहत सोनादाह स्कूल में अनूठी पहल, जनप्रतिनिधियों और शिक्षाधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर किया साझा पठनबम्हनीडीह। सेवा संकल्प अभियान...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की अवैध कबाड़ परिवहन पर एक और बड़ी कार्रवाई

14 टन स्क्रैप से लदा माजदा वाहन पकड़ा, ₹11.98 लाख की संपत्ति जब्तटीन, लोहे के टुकड़े, रॉड एवं वाहन पार्ट्स स्क्रैप का अवैध परिवहन...