लैलूंगा के लिए गौरवशाली उपलब्धि : नन्द किशोर सतपथी को मिला स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026

spot_img

लैलूंगा के लिए गौरवशाली उपलब्धि : नन्द किशोर सतपथी को मिला स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026
शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुए राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक
लैलूंगा/रायगढ़। विकासखंड लैलूंगा, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के लिए यह अत्यंत हर्ष, गौरव एवं सम्मान का विषय है कि शासकीय प्राथमिक शाला नवामुड़ा के प्रधान पाठक एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक श्री नन्द किशोर सतपथी को स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।
नगर निगम ऑडिटोरियम, रायगढ़ में आयोजित गरिमामय राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत – स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक संगोष्ठी 2026 में श्री सतपथी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, नवाचारपूर्ण प्रयासों, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा समाज एवं विद्यालय के बीच मजबूत सहभागिता स्थापित करने की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
श्री सतपथी ने अपने शिक्षकीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा को नई दिशा देने, शाला त्यागी बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने, अतिरिक्त कक्षाओं, नशामुक्ति जागरूकता, स्काउट-गाइड गतिविधियों तथा समुदाय की सहभागिता से विद्यालय विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम, निष्ठा एवं सेवाभाव का सम्मान है, बल्कि पूरे लैलूंगा विकासखंड, रायगढ़ जिले और छत्तीसगढ़ के शिक्षक समुदाय के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर श्री नन्द किशोर सतपथी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। यह सम्मान उनके शैक्षिक सफर में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ता है। आशा है कि उनका समर्पण, सेवाभाव एवं शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करती रहेगी।
सादर बधाई एवं शुभकामनाओं सहित।
राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत परिवार एवं समस्त शिक्षा जगत की ओर से हार्दिक अभिनंदन।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समां, महिलाओं ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

बिलासपुर की आसमा सिटी कॉलोनी में गणेश चतुर्थी और राधा अष्टमी के अवसर पर धार्मिक आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कॉलोनी...

CHHATTISGARH NEWS

बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समां, महिलाओं ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

बिलासपुर की आसमा सिटी कॉलोनी में गणेश चतुर्थी और राधा अष्टमी के अवसर पर धार्मिक आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कॉलोनी...

RAIGARH NEWS