Raigarh Bike Chori : बाइक चोरी करते आरोपी को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा, चोरी की 5 बाइक बरामद

spot_img

कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

रायगढ़ शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस लगातार सक्रिय थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश जारी थी, जिसमें आखिरकार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

सीएसपी राहुल उईके और थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के अलग-अलग स्थानों की सीसीटीवी फुटेज खंगालीं, जिसमें पांच अलग-अलग बाइक चोरी की घटनाओं में एक ही व्यक्ति की मौजूदगी सामने आई। 24 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक गौशाला के पास बाइक चोरी की नीयत से मंडरा रहा है। सूचना पाते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को संदिग्ध की तस्वीर दिखाई, जिन्होंने उसे बाइक से छेड़छाड़ करते देखे गए युवक के रूप में पहचान लिया।

दौड़ाकर पकड़ा गया आरोपी

पहचान होने के बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध की तलाश शुरू की और वायरलेस सेट के पास पुलिस कॉलोनी क्षेत्र में उसका पीछा करते हुए उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान निर्मल धाकड़ पिता उदल सिंह धाकड़, उम्र 28 वर्ष, निवासी सिंकपुर रोड निबुआपारा, मोरारगिर्द, थाना मोरार, जिला ग्वालियर (मध्यप्रदेश) के रूप में बताई।

पैसे खत्म होने पर शुरू की चोरी

आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह 12 सितंबर को ग्वालियर से अपनी महिला मित्र से मिलने रायगढ़ आया था। यहां आने के बाद जब उसके पास पैसे खत्म हो गए, तो खर्च चलाने के लिए उसने बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। वह ऐसे दुपहिया वाहनों को निशाना बनाता था जिनमें चाबी लगी रहती थी। चोरी के बाद वह उन वाहनों से घूमता और पेट्रोल खत्म होते ही वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो जाता।

5 वाहन बरामद, पांच मामलों का खुलासा

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुल पांच दुपहिया वाहन बरामद किए, जिनमें एक स्कूटी भी शामिल है और जिनकी कुल कीमत करीब ₹2.50 लाख आंकी गई है। इस गिरफ्तारी से थाना कोतवाली में दर्ज पांच अलग-अलग बाइक चोरी के मामलों का खुलासा हो गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बरामद वाहनों का ब्योरा

  • 19 सितंबर को नीलांचल भवन, बीडपारा से चोरी हुई सफेद एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13R 5730
  • 20 सितंबर को मधुबनपारा से चोरी हुई होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13Z 2551
  • 21 सितंबर को लक्ष्मीपुर शिशु मंदिर के सामने से चोरी हुई होंडा एचपी साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13AR 0699
  • 21 सितंबर को ज्ञान मंदिर, लाल टंकी चौक मजार के सामने से चोरी हुई होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08NC 2684
  • 21 सितंबर को जिला अस्पताल रायगढ़ से चोरी हुई पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13BK 8437

एसएसपी ने की नागरिकों से अपील

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि शहर में वाहन चोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार निगरानी कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और वाहन में चाबी छोड़ने जैसी लापरवाही न करें, साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

इस कार्रवाई में एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन और सीएसपी राहुल उईके के सुपरविजन में नगर निरीक्षक अमित तिवारी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


 

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raipur Women Open Jail : रायपुर में खुली प्रदेश की पहली महिला ओपन जेल, 25 बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का मौका, DG जेल ने...

छत्तीसगढ़ में पहली बार शुरू हुई अनोखी पहल राजधानी रायपुर की केंद्रीय जेल में छत्तीसगढ़ की पहली महिला ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूशन की शुरुआत की गई...

CHHATTISGARH NEWS

Raipur Women Open Jail : रायपुर में खुली प्रदेश की पहली महिला ओपन जेल, 25 बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का मौका, DG जेल ने...

छत्तीसगढ़ में पहली बार शुरू हुई अनोखी पहल राजधानी रायपुर की केंद्रीय जेल में छत्तीसगढ़ की पहली महिला ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूशन की शुरुआत की गई...

RAIGARH NEWS

Raigarh Operation Clean Hunt : ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन हंट को मिली बड़ी सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस...