चक्रधर समारोह में गायक सूरज पटेल का सम्मान, पेलमा ग्राम के लिए गौरव का क्षण

spot_img

27 सितंबर 2026 रविवार | रायगढ़


रायगढ़। जिले के तमनार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पेलमा, विधानसभा लैलूंगा, पोस्ट उरबा निवासी गायक सूरज पटेल को रायगढ़ के प्रतिष्ठित एवं भव्य सांस्कृतिक आयोजन चक्रधर समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा गायक सूरज पटेल को मोमेंटो, प्रशस्ति-पत्र, शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

चक्रधर समारोह रायगढ़ की कला, संस्कृति और संगीत की समृद्ध परंपरा को देशभर में पहचान दिलाने वाला प्रमुख आयोजन है। ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर गायक सूरज पटेल का सम्मानित होना उनके लिए ही नहीं, बल्कि तमनार विकासखंड के ग्राम पेलमा के समस्त ग्रामवासियों के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।

गायक सूरज पटेल संगीत एवं गायन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के माध्यम से निरंतर पहचान बना रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पेलमा सहित क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। ग्रामवासियों ने कहा कि गांव के युवा कलाकार का प्रतिष्ठित मंच पर सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और इससे क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी कला एवं संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

गायक सूरज पटेल के सम्मान से ग्राम पेलमा, तमनार क्षेत्र एवं विधानसभा लैलूंगा का नाम कला और संगीत के क्षेत्र में गौरवान्वित हुआ है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Pusaur Baadh Rahat : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी, राहत शिविरों में शिफ्ट हो रहे ग्रामीण

पुसौर के तटीय गांवों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रायगढ़ जिले में महानदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पुसौर विकासखंड के नदी किनारे बसे गांवों...

CHHATTISGARH NEWS

Pusaur Baadh Rahat : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी, राहत शिविरों में शिफ्ट हो रहे ग्रामीण

पुसौर के तटीय गांवों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रायगढ़ जिले में महानदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पुसौर विकासखंड के नदी किनारे बसे गांवों...

RAIGARH NEWS

Raigarh Makan Hadsa : पुसौर के नंदेली में कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत, पति-बेटा घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

अचानक भरभराकर गिरा कच्चा मकान, तीन लोग मलबे में दबे रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नंदेली के महंत पारा में एक दुखद...