खेल के मैदान से सफलता के सबक तक… डॉ. मनीषा त्रिपाठी के नेतृत्व में केंद्रीय विद्यालय और रविशंकर स्कूल का यादगार ट्विनिंग कार्यक्रम

spot_img

बच्चों ने खेल-कूद में दिखाया उत्साह, ‘इनसे मिलिए’ कार्यक्रम में शिक्षाविद् गीता सिंह ने साझा किए संघर्ष और सफलता के अनुभव

रायगढ़। शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला चांदमारी रायगढ़ में 28 सितंबर 2026 को केंद्रीय विद्यालय के स्काउट-गाइड एवं शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला के बच्चों का ट्विनिंग स्कूल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम शिक्षाविद् एवं केंद्रीय विद्यालय की स्काउट-गाइड प्रभारी गीता सिंह तथा शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला चांदमारी रायगढ़ की प्रधान पाठक डॉ. मनीषा त्रिपाठी के प्रभावी नेतृत्व में संपन्न हुआ।

खेल गतिविधियों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

कार्यक्रम की शुरुआत सभी बच्चों एवं शिक्षकों के आत्मीय स्वागत और परिचय के साथ हुई। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय के स्काउट-गाइड विद्यार्थियों ने रविशंकर स्कूल के बच्चों के लिए बैलून फुलाना एवं फोड़ना, खो-खो, फुटबॉल, शतरंज और रस्सी-कूद जैसी रोचक एवं मनोरंजक खेल गतिविधियां आयोजित कीं। दोनों विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और देखते ही देखते उनके बीच स्नेह एवं अपनत्व का वातावरण बन गया।

डॉ. मनीषा त्रिपाठी ने किया ‘इनसे मिलिए’ कार्यक्रम का आयोजन

इसके बाद कार्यालय में शिक्षाविद् गीता सिंह के लिए ‘इनसे मिलिए’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चांदमारी रायगढ़ की प्रधान पाठक प्रेमलता चंदेल की उपस्थिति में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित प्रधान पाठक डॉ. मनीषा त्रिपाठी ने पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंटकर गीता सिंह का स्वागत किया।

बच्चों से साझा किया संघर्ष और सफलता का अनुभव

स्वागत उद्बोधन के पश्चात डॉ. मनीषा त्रिपाठी ने गीता सिंह को अपने जीवन-वृत्तांत के बारे में विद्यार्थियों से संवाद करने के लिए आमंत्रित किया। गीता सिंह ने अपने जीवनकाल में आए संघर्षों और कामयाबी के अनुभवों को बच्चों के साथ साझा किया। उन्होंने डॉ. मनीषा त्रिपाठी के साथ अपने विद्यार्थी जीवन एवं संघर्ष के दिनों की स्मृतियों को भी याद किया।

बच्चों ने पूछे सफलता से जुड़े सवाल

विद्यार्थियों ने गीता सिंह की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान कुछ बच्चों ने सफलता हासिल करने को लेकर सवाल भी पूछे। गीता सिंह ने उनके सवालों का सटीक जवाब देते हुए विभिन्न दृष्टांतों के माध्यम से बच्चों को समझाया और प्रेरित किया।

शाला के कार्यों की गीता सिंह ने की सराहना

इस अवसर पर गीता सिंह ने शाला एवं विद्यार्थियों के हित में डॉ. मनीषा त्रिपाठी द्वारा किए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम दोनों विद्यालयों के बच्चों के साथ मिलकर करते रहने का आश्वासन दिया।

डॉ. मनीषा त्रिपाठी ने किया संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही। बच्चों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया। संपूर्ण कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन डॉ. मनीषा त्रिपाठी ने किया। ट्विनिंग स्कूल कार्यक्रम ने दोनों विद्यालयों के बच्चों को खेल, संवाद और प्रेरक अनुभवों के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान किया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रेलवे के सिग्नल-टेलीकॉम कर्मचारी करेंगे टूल डाउन आंदोलन, ट्रेन संचालन पर पड़ सकता है असर

लंबित मांगों को लेकर 5 नवंबर को प्रस्तावित प्रदर्शन, सिग्नलिंग में खराबी होने पर ट्रेनों का संचालन मैनुअल तरीके से संभालने की पड़ सकती...

CHHATTISGARH NEWS

रेलवे के सिग्नल-टेलीकॉम कर्मचारी करेंगे टूल डाउन आंदोलन, ट्रेन संचालन पर पड़ सकता है असर

लंबित मांगों को लेकर 5 नवंबर को प्रस्तावित प्रदर्शन, सिग्नलिंग में खराबी होने पर ट्रेनों का संचालन मैनुअल तरीके से संभालने की पड़ सकती...

RAIGARH NEWS

चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी घरघोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा, आरोपी से चोरी स्कूटी बरामद

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़          रायगढ़, 28 सितंबर 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में चोरी की...