जनदर्शन में समस्याओं का अंबार: व्हीलचेयर से आधार कार्ड और मनरेगा मजदूरी तक की मांग, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

spot_img

दिव्यांगों ने मांगी व्हीलचेयर, गर्भवती महिला के आधार कार्ड की समस्या पहुंची कलेक्टर तक; नाली-सीसी रोड, मुआवजा और मजदूरी भुगतान के आवेदन भी आए

रायगढ़, 28 सितंबर 2026। कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में सोमवार को जिलेभर से लोग अपनी अलग-अलग समस्याएं लेकर पहुंचे। किसी ने व्हीलचेयर की मांग रखी तो किसी ने गर्भवती महिला का आधार कार्ड नहीं बनने से सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलने की समस्या बताई। वहीं मनरेगा की मजदूरी, नाली-सीसी रोड निर्माण, जर्जर सरकारी भवन हटाने और बारिश से क्षतिग्रस्त पशु शेड के मुआवजे से जुड़े आवेदन भी कलेक्टर के सामने पहुंचे। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सभी आवेदकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर शीघ्र एवं नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए।

सौर पैनल लगने के बाद भी शुरू नहीं हुई बिजली व्यवस्था

ग्राम लिटाईपाली कुसमुरा निवासी ललित कुमार यादव ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगाए गए सौर पैनल का संचालन शुरू नहीं होने की समस्या रखी। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल स्थापित हो चुका है, लेकिन अब तक इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है।

कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ईई सीएसईबी को प्रकरण की जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

दिव्यांगों ने मांगी व्हीलचेयर

ग्राम एकताल निवासी दिव्यांग करन गुप्ता एवं सुशीला झारा ने व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि दोनों पैरों से दिव्यांग होने के कारण उन्हें आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कलेक्टर से व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि दैनिक आवागमन में सुविधा मिल सके।

गर्भवती पत्नी का आधार कार्ड बनवाने पहुंचे पति

तहसील तमनार के ग्राम कसडोल निवासी धरम भगत ने अपनी गर्भवती पत्नी लता भगत का आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड नहीं बन पाने के कारण उनकी पत्नी को शासन की मातृत्व संबंधी योजना का लाभ लेने में परेशानी हो रही है।

उन्होंने प्रशासन से आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का आग्रह किया।

नाली और सीसी रोड निर्माण की मांग

जनपद पंचायत खरसिया के ग्राम पंचायत नहरपाली के सरपंच ने गांव में नाली एवं सीसी रोड निर्माण की मांग रखी। उन्होंने बताया कि मोहल्लों एवं मुख्य मार्गों पर पर्याप्त नाली व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान पानी जमा हो जाता है।

जलभराव से सड़कों को नुकसान पहुंचने के साथ ही ग्रामीणों को आवागमन में भी परेशानी होती है। मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

15 दिन काम के बाद भी नहीं मिली मनरेगा मजदूरी

तहसील खरसिया के ग्राम औरदा निवासी अंजोर सिंह भारद्वाज ने मनरेगा के तहत किए गए कार्य की मजदूरी का भुगतान नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उन्होंने नाला समतलीकरण कार्य में 15 दिनों तक काम किया, लेकिन अब तक उन्हें मजदूरी नहीं मिली है।

आवेदक के अनुसार, उनके साथ काम करने वाले अन्य श्रमिकों को भुगतान किया जा चुका है। कलेक्टर ने संबंधित जनपद सीईओ को मामले का परीक्षण कर शीघ्र उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जर्जर शासकीय भवन को ध्वस्त कराने की मांग

ग्राम नावापारा निवासी दिगम्बर प्रसाद कुम्हार ने पुराने एवं जर्जर शासकीय भवन को ध्वस्त कराने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि भवन काफी कमजोर हो चुका है और इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

उन्होंने प्रशासन से भवन का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई कराने का आग्रह किया।

बारिश से क्षतिग्रस्त पशु शेड के लिए मुआवजे की मांग

ग्राम धनागर निवासी कृषक डोल नारायण पटेल ने अत्यधिक वर्षा से क्षतिग्रस्त हुए पशु शेड के लिए क्षतिपूर्ति एवं मुआवजा राशि दिलाने की मांग की। उन्होंने बारिश से हुए नुकसान के आधार पर राहत उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

खसरा रिकॉर्ड में प्रविष्टि सुधारने का आवेदन

तहसील कापू के ग्राम रूवाफूल निवासी नोहर साय ने बी-1 खसरा में अपने एवं पिता के नाम दर्ज प्रविष्टि में हुई त्रुटि को सुधारने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का परीक्षण कर शीघ्र एवं उचित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मैदानी काम में तेजी लाएं, गिरदावरी शत-प्रतिशत पूरी कराएं-कलेक्टर

दीपावली पर पटाखा दुकानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में योजनाओं, सीएम घोषणा, न्यायालयीन प्रकरण...

CHHATTISGARH NEWS

मैदानी काम में तेजी लाएं, गिरदावरी शत-प्रतिशत पूरी कराएं-कलेक्टर

दीपावली पर पटाखा दुकानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में योजनाओं, सीएम घोषणा, न्यायालयीन प्रकरण...

RAIGARH NEWS

खेल के मैदान से सफलता के सबक तक… डॉ. मनीषा त्रिपाठी के नेतृत्व में केंद्रीय विद्यालय और रविशंकर स्कूल का यादगार ट्विनिंग कार्यक्रम

बच्चों ने खेल-कूद में दिखाया उत्साह, ‘इनसे मिलिए’ कार्यक्रम में शिक्षाविद् गीता सिंह ने साझा किए संघर्ष और सफलता के अनुभव रायगढ़। शासकीय रविशंकर प्राथमिक...