रायगढ़ में ‘आंगन मिलन’ का दिखा व्यापक असर, 487 केंद्रों में 2,908 गतिविधियां; 18,965 लोगों ने लिया हिस्सा

spot_img

सेवा, सम्मान और संस्कार का संगम बना आंगन मिलन, 1,628 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिनों का हुआ सम्मान

रायगढ़, 28 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आयोजित ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, जागरूकता और जनभागीदारी को एक साथ जोड़ने का माध्यम बन रहा है। जिले के 487 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब तक 2,908 गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें 18,965 लोगों ने सहभागिता की। इनमें 9,834 महिलाएं, 3,158 पुरुष और 6,877 बच्चे शामिल रहे। कार्यक्रमों के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों के योगदान को रेखांकित करते हुए 1,628 का सम्मान भी किया गया।

गोद भराई से अन्नप्राशन तक, स्वास्थ्य और पोषण पर जोर

आंगन मिलन के दौरान जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के साथ माताओं और परिवारों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कई केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई, वहीं छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।

इसके अलावा गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शन, स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता, कहानी एवं बाल गीत, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा पोषण संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

बोतल्दा-01 में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

खरसिया के बोतल्दा-01 आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पोषण टोकरी प्रदान की गई। छह माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।

गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई। कम एचबी वाली महिलाओं को आयरनयुक्त आहार और आवश्यक दवाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

उत्कृष्ट कार्य के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंद्रावती सारथी, सहायिका शांता कंवर और मितानिन सुमन बाई को सम्मानित किया गया।

बरभौना-2 में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बरभौना-2 आंगनबाड़ी केंद्र में फैंसी ड्रेस, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शन और स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन गतिविधियों में बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी परिसर में वृक्षारोपण किया गया। ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ के तहत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में सरपंच की ओर से न्योता भोज भी कराया गया।

कोसमपाली में कहानी और बाल गीत प्रतियोगिता

कोसमपाली आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों ने कहानी प्रतियोगिता और बाल गीत में भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और नोनी सुरक्षा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। समापन अवसर पर आंगनबाड़ी परिसर में मुनगा का पौधा रोपा गया और उपस्थित लोगों ने पोषण शपथ ली।

कुकरीझरिया में कार्यकर्ताओं का सम्मान

कुकरीझरिया आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिन का सम्मान किया गया। यहां बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया और अतिथियों ने मुनगा का पौधा लगाया।

कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए।

आंगनबाड़ी केंद्रों में बढ़ रही जनभागीदारी

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों में भी ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, सरकारी योजनाओं और जागरूकता से जुड़े विषयों को गतिविधियों के जरिए लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रमों में महिलाओं, बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय की भागीदारी से आंगनबाड़ी केंद्रों में सामुदायिक जुड़ाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। सेवा, सम्मान और संस्कार से जुड़े इन आयोजनों के जरिए पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को परिवारों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मैदानी काम में तेजी लाएं, गिरदावरी शत-प्रतिशत पूरी कराएं-कलेक्टर

दीपावली पर पटाखा दुकानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में योजनाओं, सीएम घोषणा, न्यायालयीन प्रकरण...

CHHATTISGARH NEWS

मैदानी काम में तेजी लाएं, गिरदावरी शत-प्रतिशत पूरी कराएं-कलेक्टर

दीपावली पर पटाखा दुकानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में योजनाओं, सीएम घोषणा, न्यायालयीन प्रकरण...

RAIGARH NEWS

खेल के मैदान से सफलता के सबक तक… डॉ. मनीषा त्रिपाठी के नेतृत्व में केंद्रीय विद्यालय और रविशंकर स्कूल का यादगार ट्विनिंग कार्यक्रम

बच्चों ने खेल-कूद में दिखाया उत्साह, ‘इनसे मिलिए’ कार्यक्रम में शिक्षाविद् गीता सिंह ने साझा किए संघर्ष और सफलता के अनुभव रायगढ़। शासकीय रविशंकर प्राथमिक...