ऑपरेशन शंखनाद में लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 गौवंश तस्करी से मुक्त; पिकअप समेत ₹11.04 लाख की जप्ती

spot_img

मेन रोड पर नाकेबंदी कर पुलिस ने पकड़ा तस्करी का वाहन, क्रूरतापूर्वक भरे मिले 13 गौवंश; आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़। जिले में गौवंश की अवैध तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से तस्करी कर ले जाए जा रहे 13 गौवंशों को मुक्त कराया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और गौवंश समेत कुल ₹11 लाख 04 हजार की संपत्ति जप्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग के पिकअप वाहन में काला पन्नी ढककर मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर और क्रूरतापूर्वक भरकर झारखंड/उड़ीसा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम कुंजारा मेन रोड पर गवाहों के साथ घेराबंदी की।

दोपहर करीब 12:30 बजे घरघोड़ा की ओर से सफेद रंग का पिकअप वाहन क्रमांक T 0826 JH 4846 आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें 04 गाय, 08 बछिया और 01 बछुवा, कुल 13 गौवंश बंधे हुए और क्रूरतापूर्वक भरे मिले।

वाहन चालक इमरान खान पिता मुस्तकीम खान, उम्र 29 वर्ष, निवासी केराडिह, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर से मवेशियों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी द्वारा मवेशियों को झारखंड/उड़ीसा की ओर बूचड़खाने ले जाना बताया गया।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सभी 13 गौवंशों को वाहन से मुक्त कराया। जप्त गौवंशों की अनुमानित कीमत ₹1 लाख 04 हजार तथा तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन की कीमत करीब ₹10 लाख आंकी गई है। इस तरह कुल ₹11 लाख 04 हजार की संपत्ति जप्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 305/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं तस्करी से मुक्त कराए गए सभी गौवंशों को ग्राम झरन की गौशाला में चारा-पानी की व्यवस्था के साथ सुरक्षित रखवाया गया है।

एसएसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक इलियाजर टोप्पो एवं आरक्षक राजू कुमार तिग्गा शामिल रहे।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत जिले में गौवंश की अवैध तस्करी और पशु क्रूरता के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

स्वच्छता के संकल्प के साथ 1 अक्टूबर को जिलेभर में होगा सामूहिक श्रमदान, 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा

‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ पहल में जनप्रतिनिधियों से लेकर ग्रामीणों तक करेंगे सहभागिता; ग्राम सभाओं में स्वच्छता शपथ के साथ होगा पौधारोपण रायगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

स्वच्छता के संकल्प के साथ 1 अक्टूबर को जिलेभर में होगा सामूहिक श्रमदान, 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा

‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ पहल में जनप्रतिनिधियों से लेकर ग्रामीणों तक करेंगे सहभागिता; ग्राम सभाओं में स्वच्छता शपथ के साथ होगा पौधारोपण रायगढ़,...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन शंखनाद” में एक और बड़ी सफलता — लैलूँगा पुलिस ने 13 गौवंशों को कराया सुरक्षित मुक्त, तस्करी का वाहन जप्त

पिकअप में क्रूरतापूर्वक भरे मिले  गौवंश, लैलूंगा पुलिस ने तस्करी की कोशिश की नाकाम — एक आरोपी गिरफ्तार, ₹11.04 लाख की जप्तीझारखंड-उड़ीसा की ओर...