पुसौर सीएचसी में मरीजों को मिली बड़ी राहत, 16 की हुई सफल सर्जरी

spot_img

विशेष शिविर में जरूरतमंद मरीजों को अपने क्षेत्र में ही मिली उपचार की सुविधा

रायगढ़, 29 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में एक ही दिन में 16 मरीजों की सर्जरी सफलता पूर्वक की गई। पुसौर स्वास्थ्य केंद्र में एक दिन में इतनी संख्या में सर्जरी पहली बार हुई है। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी की मंशा और कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर से क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को अपने क्षेत्र में ही उपचार की सुविधा मिली।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जगत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती रंजना पैकरा, डॉ.दिनेश नायक सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ मरीजों के उपचार और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। शिविर में हाइड्रोसील से पीड़ित 16 मरीजों की सर्जरी की गई। मरीजों की आवश्यक जांच और चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद ऑपरेशन किए गए। वरिष्ठ सर्जन डॉ.डी.एस.पैकरा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के समन्वय से सभी सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। मरीजों और उनके परिजनों ने समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को, 84 केन्द्रों में शामिल होंगे 19092 हजार अभ्यर्थी

परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा केन्द्र का मुख्य द्वार, अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले पहुंचने की सलाह रायगढ़, 29 सितम्बर...

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को, 84 केन्द्रों में शामिल होंगे 19092 हजार अभ्यर्थी

परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा केन्द्र का मुख्य द्वार, अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले पहुंचने की सलाह रायगढ़, 29 सितम्बर...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन क्लीन हंट” में पुसौर पुलिस की बड़ी सफलता — चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले का फरार आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो देखने और अपलोड करने के मामले में आरोपी मोहम्मद जुबैर आलम गिरफ्ताररायगढ़ से बिहार तक पुलिस...