खरसिया की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में एकलव्य विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

spot_img

ड्राइंग में मयंक राठिया ने हासिल किया प्रथम स्थान, भाषण प्रतियोगिता में प्रहलाद उरांव रहे द्वितीय

रायगढ़, 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत 28 सितंबर को बीआरसी भवन खरसिया में आयोजित विकासखंड स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में हिस्सा लेते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

ड्राइंग में मयंक राठिया प्रथम

ड्राइंग प्रतियोगिता में एकलव्य विद्यालय के छात्र मयंक राठिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र प्रहलाद उरांव ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के दम पर द्वितीय स्थान हासिल किया।

दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विकासखंड स्तर पर सफलता हासिल करने के बाद अब मयंक राठिया और प्रहलाद उरांव जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खरसिया विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

वनांचल के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार में दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों से आने वाले आदिवासी विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अपनी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने के अवसर मिल रहे हैं।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के प्रदर्शन को विद्यालय प्रबंधन ने सराहा और इसे उनके आत्मविश्वास एवं प्रतिभा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं

विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, वरिष्ठ शिक्षक जवाहरलाल सिन्हा, कला शिक्षिका मीणा उईके सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मयंक राठिया और प्रहलाद उरांव को बधाई दी।

विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

छैडोरिया के तालाब में मिला नवजात हाथी का शव, डूबने की आशंका

हाथियों के दल की मौजूदगी के बीच हुई घटना, वन विभाग ने शव निकलवाकर शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का...

CHHATTISGARH NEWS

छैडोरिया के तालाब में मिला नवजात हाथी का शव, डूबने की आशंका

हाथियों के दल की मौजूदगी के बीच हुई घटना, वन विभाग ने शव निकलवाकर शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का...

RAIGARH NEWS

नवागढ़ के ग्रामीणों ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प, घरघोड़ा पुलिस ने किया स्वागत

ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की कार्रवाई के साथ सामुदायिक जागरूकता पर जोर, थाना प्रभारी ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दी...