कुम्हारी के निर्माणाधीन ब्रिज पर दो दुर्घटना में दो की मौत-दो गंभीर

कुम्हारी के निर्माणाधीन ब्रिज पर दो दुर्घटना में दो की मौत-दो गंभीर

रिपोर्ट-अशोक अग्रवाल

दुर्ग/ लगातार चार वर्षों से निर्माण किते जा रहे नेशनल हाईवे क्र.53 पर कुम्हारी में कल रात दो गंभीर सड़क दुघर्टना हो गई जिसमें पति, पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई एवं अन्य कार चालक व एक बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि अर्धनिर्मित फ्लाईओवर की कोई सूचना नहीं लगा था इसलिए यह दुर्घटना हो गई। इस मामले में पुलिस ने निर्माणाधीन ओवरब्रिज के ठेकेदार पर आईपीसी 304 के तहत 304 के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना कुम्हारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात महादेव घाट चंगोराभाठा रायपुर निवासी आजूराम देवांगन पत्नी प्रतिमा एवं 12 वर्षीय बेटी को लेकर अपने मोपेड पावर एक्सल क्र. सीजी 04 एनएच 5125 में सवार होकर ग्राम जंजगिरी कुम्हारी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।वापस जाते वक्त उसे कुम्हारी में बन रहे अधूरे पुलिया नहीं देख पाने के कारण वे सीधे पुल से जा भिड़े।जिससे पति और पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई एवं 12 वर्ष की बेटी गम्भीर रूप से घायल हो गई। वहीं दूसरी घटना में अवन्ति बिहार कालोनी रायपुर निवासी नवीन प्रीतवानी उम्र लगभग 25 वर्ष भी भिलाई से शादी समारोह से अपने कार क्रमांक सीजी 04 एनएच 8449 से लौट रहे थे। अचानक निर्माणाधीन सड़क पर अधूरे बने पुल से टकरा गये जिससे वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उक्त घटना रात्रि लगभग 12 बजे की बतायी जा रही है। उक्त दोनों घटनाओं में पति पत्नी की मौत हो गई,वहीं दूसरी घटना में आर्थिक एवं शारीरिक क्षति हुई है। लेकिन प्रश्न यह है इस तरह सड़क दुघर्टना में लोगों की असमय मौत हो रही है, इसका जिम्मेदार कौन है?

अर्धनिर्मित फ्लाईओवर की नहीं थी कोई सूचना और बैरियर

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव से मिली जानकारी के अनुसार कोई भी बैरियर, डायवर्सन और फ्लाईओवर अनिर्मित होने के स्पष्ट निर्देश के अभाव में मोटर साइकिल चालक भटक गए और अर्धनिर्मित फ्लाईओवर पर पहुंच गया। आगे सड़क नहीं होने का अंदाजा नहीं होने से बाइक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। इससे पति-पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी घटना के कुछ ही देर बाद दूसरे तरफ टूटे डिवाइडर से एक और कार अर्धनिर्मित फ्लाईओवर के तरफ तेज गति से घुसी। फ्लाईओवर में गड्ढे के पास कोई भी स्टॉपर नहीं था। इस कारण भ्रम में तेज गति से कार उसी स्थान पर गिरी।

➖➖➖बॉक्स में➖➖➖
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

कुम्हारी फ्लाईओवर पर हादसे के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि गंभीर हादसा है और इस हादसे के जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सीएम ने अपने आफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि कुम्हारी में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज से एक मोटरसाइकिल गिरने से दम्पत्ति की मृत्यु की घटना बेहद दुखद है। जिला प्रशासन को दुर्घटना में घायल बच्ची को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिम्मेदारों के विरुद्ध तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को संबल दे। जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्माणाधीन ओवरब्रिज में बेरिकेडिंग सहित सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसा हादसा न हो।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖

ठेकेदार पर की जाएगी कार्यवाही-सोनी

डिवीजन ने कहा कि ठेका कंपनी रॉयल इंफ्रा की बड़ी लापरवाही है। इस मामले में कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ नियमानुसार कारर्वाई की जाएगी। फिलहाल हादसे के कारण की जांच की जा रही है। काम के दौरान स्टार्टिंग प्वाइंट पर बेरीकेडिंग क्यों नहीं की गई इसकी भी जांच की जाएगी।

अभिजीत सोनी
जेई एवं नोडल अधिकारी
एनएचएआई रायपुर

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...