Jashpur Ganja Smuggling: मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपा रखा था 440 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

spot_img

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक मिनी ट्रक से 440.63 किलो गांजा बरामद किया है। तस्करों ने गांजे को मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा था।

मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी मो. वसीम और मो. आसिफ को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे मिनी ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

संदेह के आधार पर रोका गया मिनी ट्रक

पुलिस के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स टीम और तपकरा पुलिस की संयुक्त टीम लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे टाटा ईसर मिनी ट्रक क्रमांक UP-71-T-6592 को संदेह के आधार पर रोका गया।

ट्रक की ऊपरी परत में मिर्ची से भरी बोरियां रखी थीं। जांच के दौरान जब पुलिस ने इन बोरियों को हटाया तो नीचे कुछ संदिग्ध बोरियां मिलीं। तलाशी लेने पर इनके भीतर टेप से पैक किए गए कई पैकेट बरामद हुए।

जांच में पैकेटों के अंदर गांजा होने की पुष्टि हुई। पुलिस के मुताबिक, कुल 14 बोरियों से 440 पैकेट बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 440.63 किलो बताया गया है।

गांजा और वाहन समेत 2.40 करोड़ से ज्यादा की जब्ती

पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 20 लाख 31 हजार 500 रुपये है। इसके अलावा करीब 20 लाख रुपये कीमत के मिनी ट्रक को भी जब्त किया गया है।

इस तरह गांजे और वाहन समेत कुल 2 करोड़ 40 लाख 31 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

ओडिशा से प्रयागराज ले जाने की थी तैयारी

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी कथित तौर पर ओडिशा से गांजा लेकर प्रयागराज जा रहे थे। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा ओडिशा में कहां से लिया गया था और प्रयागराज में इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था।

तपकरा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें 4 अक्टूबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 4 अक्टूबर 2026 रविवार के दिन ग्रहों के संयोग और प्रभाव से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके...

CHHATTISGARH NEWS

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें 4 अक्टूबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 4 अक्टूबर 2026 रविवार के दिन ग्रहों के संयोग और प्रभाव से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके...

RAIGARH NEWS

15 अक्टूबर तक भारी वाहनों के रूट में बड़ा बदलाव!बाकारूमा में HPC निर्माण से बदलेगा भारी वाहनों का रास्ता, लैलूँगा-घरघोड़ा मार्ग पर डायवर्जन

04 से 15 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट, SDM लैलूंगा ने जारी किया आदेश; कलेक्टर से मिल चुकी अनुमति पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़...