एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कबाड़ के अवैध परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई

spot_img

ऑपरेशन प्रहार में पूंजीपथरा की कार्रवाई : 17.900 टन अवैध कबाड़ के साथ दो माजदा वाहन जब्त


कार्रवाई में माजदा वाहनों से 17 टन 900 किलो स्क्रैप, दो माजदा वाहन समेत कुल ₹26.26 लाख सपत्ति की जप्ती

वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके वाहन चालक, दोनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


    रायगढ़, 4 अक्टूबर। जिले में कबाड़ के अवैध परिवहन एवं अवैध खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है।

          अभियान के तहत एडिशनल एसपी अनिल सोनी और डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर पूंजीपथरा पुलिस अवैध कबाड़ परिवहन पर सतत निगाह रखे हुए है । इसी कड़ी में दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को ग्राम देलारी स्थित रायगढ़ इस्पात के पास कार्रवाई करते हुए दो माजदा वाहनों में परिवहन किया जा रहा करीब 17.900 टन स्क्रैप जब्त किया है। थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबिर से माजदा वाहन के माध्यम से कबाड़ के अवैध परिवहन की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम देलारी में रायगढ़ इस्पात के पास घेराबंदी कर दो माजदा वाहनों को रोककर जांच की गई। वाहन क्रमांक CG07CC0311 के चालक लालमणी गणतिया के वाहन से विभिन्न प्रकार के टीन, लोहे के टुकड़े, रॉड एवं वाहन पार्ट्स का स्क्रैप, वजन करीब 09 टन 690 किलो, कीमत करीब ₹3,39,150 तथा वाहन क्रमांक OD31G8488 के चालक मो. अपरार के वाहन से विभिन्न प्रकार के टीन, लोहे के टुकड़े, रॉड एवं वाहन पार्ट्स का स्क्रैप, वजन करीब 08 टन 210 किलो, कीमत करीब ₹2,87,350 बरामद किया गया। स्क्रैप के संबंध में वाहन चालकों से पूछताछ करने पर वे कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सके तथा परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। कार्रवाई में कुल 17 टन 900 किलो कबाड़, कीमत करीब ₹6,26,500, परिवहन में प्रयुक्त दोनों माजदा वाहन, अनुमानित कीमत करीब ₹20 लाख, सहित कुल करीब ₹26,26,500 की संपत्ति जब्त की गई। दोनों वाहन चालकों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 50/2026 एवं 51/2026, धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

     कार्रवाई दौरान पकड़े गए अनावेदक
1. लालमणी गणतिया पिता स्व० भास्कर गणतिया उग्र सिदांडीमुडा पोस्ट सरगळ, थाना व जिला बलांगिर उडिसा
2. मो० अपरार पिता मो० माजी उम्र 32 वर्ष सा० कमरिया पो व थाना मौदाहा जिला हमीरपुर उ०प्र०

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

        कबाड़ के अवैध परिवहन एवं अवैध खरीदी-बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Jashpur Police Ganja Seizure : ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लावाकेरा बैरियर पर 632 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Jashpur Police Ganja Seizure : जशपुर(Jashpur News) पुलिस ने नशे के खिलाफ "ऑपरेशन आघात" (Operation Aaghat) के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए...

CHHATTISGARH NEWS

Jashpur Police Ganja Seizure : ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लावाकेरा बैरियर पर 632 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Jashpur Police Ganja Seizure : जशपुर(Jashpur News) पुलिस ने नशे के खिलाफ "ऑपरेशन आघात" (Operation Aaghat) के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” में तमनार पुलिस की तेज कार्रवाई, 24 घंटे में गुम 14 वर्षीय बालिका को किया बरामद

शादी का झांसा देकर बालिका को ओडिशा भगा ले जा रहा था आरोपी, पुलिस को देखकर रास्ते से भागने लगा, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ातमनार...