Maa Banjari Dham Navratri Taiyari : रायगढ़(Raigarh News) जिले के प्रसिद्ध सर्वशक्तिपीठ माँ बंजारी धाम तराईमाल में शारदीय नवरात्र पर्व की 72वीं मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलन को लेकर रविवार को तैयारी बैठक आयोजित की गई।
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में हुई बैठक
Maa Banjari Dham Navratri Taiyari : यह बैठक रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी (Collector Mayank Chaturvedi) के दिशा-निर्देशन में एसडीएम घरघोड़ा प्रवीण तिवारी के मार्गदर्शन व अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, घनश्याम मालाकार सहित मंदिर समिति के सदस्य, कार्यकर्ता, औद्योगिक प्रतिनिधि और स्थानीय सेवक-दानदाता मौजूद रहे।
10 अक्टूबर से शुरू होगा नवरात्र पर्व, जानें पूरा कार्यक्रम
Maa Banjari Dham Navratri Taiyari : माँ बंजारी धाम (Maa Banjari Dham) में शारदीय नवरात्र पर्व का कार्यक्रम 10 अक्टूबर को विशाल कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। 11 अक्टूबर से नवरात्रि दीप प्रज्वलन प्रारंभ होगा, जबकि 20 अक्टूबर को महानवमी हवन-पूजन, कन्या भोज और महाभंडारा का आयोजन होगा। हर दिन प्रसाद वितरण के साथ दोपहर और आरती के बाद रात्रि भोजन भंडारा भी खिलाया जाएगा।
एसडीएम प्रवीण तिवारी की अपील — श्रद्धाभाव से निभाएं दायित्व
Maa Banjari Dham Navratri Taiyari : एसडीएम प्रवीण तिवारी (SDM Pravin Tiwari) ने बैठक में कहा कि नवरात्र पर्व के लिए समिति सदस्य व सेवक श्रद्धा-भक्तिभाव से समर्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि पूजन, दर्शन, प्रसाद और महाभंडारा की व्यवस्था बेहतर तरीके से संपन्न हो सके। उन्होंने सभी से सराहनीय योगदान की अपील करते हुए कहा कि पर्व निर्विघ्न रूप से संपन्न हो।
व्यवस्थाओं को लेकर सौंपे गए दायित्व
Maa Banjari Dham Navratri Taiyari : बैठक में आय-व्यय, दीप प्रज्वलन रसीद बुक, रंग-रोगन, दैनिक भोजन-प्रसाद, कलश नंबरिंग, साफ-सफाई, स्वच्छता, जांच-उपचार, शांति-सुरक्षा, अनुशासन, पार्किंग, हाई मास्ट लाइट, यजमान-पंडित, श्रृंगार, पूजा-पाठ, भक्तगणों के दर्शन-प्रसाद, कीर्तन-भजन और जगराता जैसी विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा-परिचर्चा कर सर्वसम्मति से दायित्व सौंपे गए।
एसडीएम ने किया मौके का निरीक्षण
Maa Banjari Dham Navratri Taiyari : एसडीएम और सदस्यों ने दीप गृह, भंडारा स्थल, पार्किंग, हाई मास्ट लाइट, बंजारी मंदिर से तराईमाल तक स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, गार्डन और नवनिर्मित सामुदायिक भवन का निरीक्षण भी किया। अंत में सभी सदस्यों की सहमति से निर्णय लेकर धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त हुई।
माँ बंजारी धाम की धार्मिक मान्यता
Maa Banjari Dham Navratri Taiyari : उल्लेखनीय है कि माँ बंजारी धाम में श्रद्धालु सर्व देवी-देवताओं के दर्शन, श्रीराम दरबार, राधा-कृष्ण, लक्ष्मी-नारायण, शिव एवं हनुमान मंदिर तथा मनोकामना ज्योति कलश और अखंड यज्ञशाला के दर्शन कर मनवांछित फल पाते हैं। यहां मनोकामना तेल व घृत ज्योति, ध्वजारोहण, विशेष आरती, ज्वारा, भंडारा-सवामनी, वाहन पूजन, विवाह एवं अन्य संस्कार हवन-पूजन भी संपन्न कराए जाते हैं।






