अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

spot_img


शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़



    रायगढ़, 08 अक्टूबर 2026 ।  एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा महिलाओं एवं युवतियों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से संचालित “अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपित विशाल भगत उम्र 24 वर्ष को शिकायत प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

       मामले के संबंध में स्थानीय 21 वर्षीय युवती द्वारा बुधवार को थाना लैलूंगा में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह गांव के विशाल भगत को करीब दो वर्षों से जानती-पहचानती है। आरोपित द्वारा गांव में उससे लुक-छिपकर मुलाकात की जाती थी तथा उसने युवती से शादी कर पत्नी बनाकर साथ रखने का वचन दिया था। युवती के अनुसार दिनांक 01 जनवरी 2025 को आरोपित रात्रि में उसके घर आया और दोनों के पति-पत्नी की तरह जीवन यापन करने की बात कहकर उसे बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद शादी कर पत्नी बनाकर साथ रखने का भरोसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने वर्तमान में आरोपित से गर्भवती होने की बात भी रिपोर्ट में बताई तथा आरोपित द्वारा अब शादी करने एवं पत्नी बनाकर रखने से इनकार करने पर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। शिकायत पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 312/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ आरोपित के गांव में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया और थाना लाकर पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान आरोपित के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

      संपूर्ण कार्रवाई एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में की गई। त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक जयचंद्र एवं आरक्षक राजू कुमार तिग्गा की अहम भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

महिला संबंधी अपराधों में रायगढ़ पुलिस संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। पीड़ित महिलाओं एवं युवतियों की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

RAIGARH NEWS

वोट चोरी के खिलाफ लैलूँगा में कांग्रेस का हल्लाबोल!मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, जमकर हुई नारेबाजी… सड़कों पर गरजी कांग्रेस

लैलूंगा। वोट चोरी के आरोपों को लेकर देशभर में चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच लैलूंगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी मोर्चा खोल दिया।...