Seva Sankalp Abhiyan: रायगढ़ के टिनमिनी में आयुष चिकित्सा शिविर, 490 ग्रामीणों को मिला उपचार

spot_img

Ayush Medical Camp: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड स्थित ग्राम टिनमिनी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 490 मरीजों का उपचार किया गया। साथ ही, ग्रामीणों को उच्च रक्तचाप (BP) और मधुमेह (Diabetes) से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

आयुर्वेद से 425 और होम्योपैथी से 65 मरीजों का उपचार

रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश और जिला आयुष अधिकारी डॉ. मीरा भगत के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 425 मरीजों को आयुर्वेद तथा 65 मरीजों को होम्योपैथी पद्धति से उपचार दिया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और उन्हें समय पर चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना रहा।

कई बीमारियों की जांच और उपचार

शिविर में संधिवात, आमवात, चर्मरोग, बुखार, खांसी, श्वास संबंधी समस्याओं, प्रतिश्याय, उदर रोग, कमजोरी, अनिद्रा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अर्श और स्त्री रोगों से संबंधित मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने उनकी जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया।

BP और Diabetes से बचाव के लिए जागरूकता

शिविर में उच्च रक्तचाप और मधुमेह से बचाव पर विशेष जोर दिया गया। ग्रामीणों को नियमित योगाभ्यास, संतुलित खानपान, स्वस्थ दिनचर्या और जीवनशैली में जरूरी बदलावों की जानकारी दी गई। इस दौरान योगासन एवं बीमारियों से बचाव संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही, उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को नशामुक्ति एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्यकर्मियों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में विलिस गुप्ता, मोहित सतपथी, त्रिनाथ गुप्ता, विजय गुप्ता, अंशु साव, विकास होता, आशीष देहरी, रजत गुप्ता और ग्राम सरपंच श्रीमती कुंती शक्राजीत भोय सहित पंचगण उपस्थित रहे।

शिविर के आयोजन में डॉ. अजय नायक, डॉ. नरसिंह पटेल, डॉ. गजानन पटेल, डॉ. गगन पटेल, डॉ. श्रद्धा पटेल, डॉ. जागृति पटेल, डॉ. अनुराधा सिंह, फार्मासिस्ट भोज मालाकर, दुष्यंत, शिव, राजेश साव, रूपेश और योग प्रशिक्षक दुलामनी रजक ने सक्रिय भूमिका निभाई।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...