फिर खून से सड़क हुई लाल – बाइक सवार युवक की कार से टकराकर बस की चपेट में आने से हुई मौत…

चंद्रशेखर जायसवाल








आक्रोशित ग्रामीणों ने लाश सड़क पर रखकर मुआवजा की मांग को लेकर किया था चक्का जाम…!!
कोतरा रोड थाना प्रभारी की समझाइश के बाद समाप्त हुआ चक्का जाम….
रायगढ़ / सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है इसी कड़ी में आज कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोरापाली के पास मुख्य मार्ग पर एक युवक की बस के पहियों तले आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई है जिसमें प्राप्त जानकारी के मुताबिक शक्ति से आ रही तथा एक कार रायगढ़ से आरकेएम की ओर जा रहा था तथा मृतक कुसमरा से रायगढ़ की ओर आ रहा था जो कि जोरापाली के पास कार से टकराकर सद्भावना बस के पहियों के नीचे आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई! युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया गया । सूचना पाकर कोतरा रोड थाना प्रभारी गिरधारी साहू अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा पुलिस की समझाइश और कार मालिक के द्वारा मृतक के परिजनों को कुछ मुआवजा राशि देने के बाद ग्रामीणों के द्वारा चक्का जाम समाप्त किया गया। जानकारी अनुसार दुर्घटना में मृतक युवक का नाम लच्छी प्रसाद विश्वकर्मा उम्र लगभग 30-35 वर्ष ग्राम कुसमुरा का निवासी बताया जा रहा है, वही मोटरसाइकिल मृतक युवक क्रमांक OD-14-7777 कर से टकराया हैं! मौके पर पहुंची कोतरा रोड पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के लिए भेज दिया गया है तथा घटना कारित वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही प्रक्रिया जारी है!!







