शासन का राशन लोक परलोक तक , लैलूंगा में पीडीएस गड़बड़ी के मामले लगातार हो रहे उजागर…

शासन का राशन लोक परलोक तक , लैलूंगा में पीडीएस गड़बड़ी के मामले लगातार हो रहे उजागर…

चंद्र शेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू

भेड़िमुडा “ब” के ग्रामीणों ने एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन…

मृतकों के नाम राशन आहरण करने को लेकर समिति पर लगाए गंभीर आरोप..

रायगढ़/ जिले के लैलूंगा तहसील में पीडीएस में हो रहे मामले लगातार सुर्खियों में बने हुए है। एक ओर जहां गड़बड़ी की लगातार शिकायतें सुर्खियों का केंद्र है तो वहीं दूसरी ओर प्रसासन का रवैया आमजन से अछूता नहीं है।

इसी कड़ी में आज ग्राम पंचायत भेडीमुडा “ब” के ग्रामीणों द्वारा एसडीएम कार्यालय पीडीएस की शिकायत लेकर पहुचें, ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि राशन वितरण का कार्य मधु स्व सहायता समूह द्वारा वर्तमान में किया जा रहा है। जहाँ समुह द्वारा अक्टूबर एवं नवम्बर माह 2022 का चावल बोनस प्रति व्यक्ति 05 किलो दिया जाना था, परंतु प्रदाय नहीं किया गया है साथ ही अक्टूबर माह का चावल भी मुफ्त में दिया जाना था, परंतु पैसा लिया गया है। उक्त सहायता समूह द्वारा राशन वितरण में घोर अनियमिता बरती जा रही है। ग्रामीणों ने समिति पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में भी उक्त सहायता समूह द्वारा राशन वितरण में भारी धांधली की जा चुका है। यहां तक कि स्व सहायता समूह द्वारा मृतक व्यक्ति के नाम से राशन फर्जी आहरण कर गबन करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी राशन कार्ड में एक महीने में राशन नही लेने की दशा में उनके द्वारा उसके दूसरे माह में राशन नहीं दिया जाता है। उक्त स्व सहायता समूह के सदस्यों से पूछताछ करने पर सूची नही आया है कहकर गोल मोल जवाब दिया जाता है। ऐसी स्थिति में राशन वितरण का कार्य मधु स्व सहायता समूह से हटाकर दूसरे समूह को दिया जाना संबंधी पत्र एसडीएम महोदय के नाम सौपा गया है। पत्र में ग्रामीणों ने बताया है कि उक्त राशन से ही गरीब परिवार जीविकोपार्जन करता है। जिस संबंध में प्रशासन को कड़ा रुख अपनाने की जरूरत है।

इनका कहना-

भेड़िमुड़ा ब के ग्रामीण राशन वितरण में अनियमितता व भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर आये थे , उच्चाधिकारी एसडीएम सर के आदेशानुसार कार्यवाही की जाएगी! *प्रेमा मिंज*

तहसीलदार लैलूंगा

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

चौकी खरसिया पुलिस की अवैध शराब की कार्रवाई में स्कूटी में बीयर और अंग्रेजी शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़            आज चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में चौकी खरसिया द्वारा बैक टू बैक दो कार्रवाई...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

चौकी खरसिया पुलिस की अवैध शराब की कार्रवाई में स्कूटी में बीयर और अंग्रेजी शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़            आज चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में चौकी खरसिया द्वारा बैक टू बैक दो कार्रवाई...