नालसार विश्वविद्यालय विवाद के बाद दौरे को लेकर बने तनाव का किया जिक्र, बाहरी हस्तक्षेप और अप्रत्याशित परिस्थितियों का किया उल्लेख
बेंगलुरु। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत शनिवार को नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरु के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। हैदराबाद के नालसार विश्वविद्यालय में विवाद और अपने दौरे को लेकर विरोध के बीच उन्होंने समारोह को संबोधित किया।
सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि दीक्षांत समारोह से पहले के दिन चुनौतियों से भरे रहे। कुछ बाहरी ताकतों के हस्तक्षेप और अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण आशंका पैदा हो गई थी कि कार्यक्रम तय स्वरूप में आयोजित हो पाएगा या नहीं।











