spot_img
Saturday, December 13, 2025
Saturday, December 13, 2025
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

कलेक्टर भीम सिंह पहुंचे लैलूंगा मुख्यमंत्री युवा केन्द्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर भीम सिंह पहुंचे लैलूंगा मुख्यमंत्री युवा केन्द्र का किया निरीक्षण


प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से की चर्चा

लैलूंगा/ जिला कलेक्टर भीम सिंह लैलूंगा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लैलूंगा स्थित मुख्यमंत्री युवा केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से चर्चा करते हुए आवश्यक मूलभुत सुविधाओं के साथ उनकी परीक्षा से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने लाईब्रेरी में परीक्षा से संबंधित उपयोगी पुस्तकें, पत्रिका, बेंच एवं विभिन्न विषयों के शिक्षकों की मांग रखी। कलेक्टर सिंह ने डीईओ पर गहरी नाराजगी जताते हुए विद्यार्थियों की मांग के अनुसार तत्काल पर्याप्त बैठक व्यवस्था के लिए कुर्सी-टेबल की पूर्ति करने एवं उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर सिंह ने लैलूंगा के स्वामी आत्मानंद स्कूल का भी निरीक्षण किया एवं वहां चल रहे मरम्मत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने डीईओ को जिन कक्षों में मरम्मत कार्य होना है, उन कक्षों के सामानों को खाली करवाकर अन्य जगह शिफ्ट करने तथा ईई पीडब्लूडी खाम्बरा को मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम में कार्यरत शिक्षकों से वन टू वन चर्चा की एवं वहां की सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर सिंह ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढऩे वाले बच्चों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए समिति गठित कर शिक्षकों का मूल्यांकन करने डीईओ को निर्देश दिए। जिससे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में बेहतर शिक्षकों की व्यवस्था हो सके। कलेक्टर सिंह ने लैलूंगा स्थित श्री धन्वंतरि मेडिकल स्टोर के निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक से दवाईयों की मांग एवं विक्रय से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। मेडिकल संचालक ने बताया कि वर्तमान में दवाईयों की बेहतर बिक्री हो रही है एवं जेनेरिक दवाईयों की जानकारी के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कलेक्टर सिंह ने मेडिकल स्टोर में सभी जेनेरिक दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो इसके लिए बीएमओ को समय-समय पर वहां का निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित अनुविभागीय कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा वहां की सुविधाओं की भी जानकारी ली।
गौठानों का किया निरीक्षण, समूह से की चर्चा
कलेक्टर सिंह ने लैलूंगा स्थित फुलीकुंडा स्थित गौठान का निरीक्षण किया एवं गौठान से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाओं का जायजा लिया। इसी क्रम में कलेक्टर सिंह ने कोड़ासिया स्थित गौठान में पहुंचे एवं वहां की आय मूलक गतिविधियों की जानकारी ली। समूह ने बताया कि वर्तमान में समूह द्वारा सर्फ, अगरबत्ती, साबुन आदि बनाया जा रहा है। कलेक्टर सिंह ने गौठान में तैयार हो रहे वर्मी कम्पोस्ट के कन्वर्जन रेशियों की भी जानकारी ली। कलेक्टर सिंह ने गौठान में चंद्रहासिनी समूह द्वारा किए जा रहे मुर्गीपालन की जानकारी ली। समूह की सदस्य उर्मिला पैकरा ने बताया कि अभी वर्तमान में पहली बार मुर्गी विक्रय कर 5 हजार रुपये का लाभ प्राप्त किए है। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने चरवाहे को गौठान में पशु संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने गौठान में सब्जी उत्पादन की जानकारी ली। उद्यानिकी विभाग द्वारा जानकारी दी गयी कि अभी वर्तमान में दो समूह द्वारा सब्जी उत्पादन का कार्य किया जा रहा है, जिससे समूह को अच्छी आय प्राप्त हुयी। कलेक्टर सिंह ने नेपियर घास का भी निरीक्षण किया एवं रकबा बढ़ाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम सीमा पात्रे, जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी.आदित्य, ईई पीडब्लूडी खाम्बरा सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूंगा में चोरी का दुस्साहस! माँ समलेश्वरी स्टोन क्रेसर  मांझीआमा में रात 1 बजे डीजल लूट, CCTV में कैद हुआ बेखौफ चोर

लैलूंगा में चोरी का दुस्साहस! माँ समलेश्वरी स्टोन क्रेसर  मांझीआमा में रात 1 बजे डीजल लूट, CCTV में कैद हुआ बेखौफ चोर लैलूंगा क्षेत्र...
Latest
लैलूंगा में चोरी का दुस्साहस! माँ समलेश्वरी स्टोन क्रेसर  मांझीआमा में रात ... बड़ी खबर! श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स ने शुरू किया नया कमाई अवसर
WINTER SPECIAL OFFER – 15 दिसम्बर को होगा समाप्त!
श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स की ओ...
श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लैलूँगा का धमाके पे धमाका अब एजेंट भाइयों के लिए खुसखबरी<... ● लैलूँगा क्षेत्र में पुलिस की जन चौपाल का प्रभाव, थाना प्रभारी दे रहे ग्रामीणों... ● एनएसएस शिविर में पुलिस का जागरूकता सत्र, एसडीओपी प्रभात पटेल ने बाल अधिकार, पॉ... ● ओडिशा से लापता नाबालिग बरामद, नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी को चक्रधरनगर प... ● जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : छातामुड़ा चौक पर 25 टन अवैध कबाड़ से भरी ट्रक ... लैलूँगा में रॉयल एनफील्ड सर्विस सेंटर की मनमानी! ग्राहकों से गाली-गलौज, खराब सर्... वीडियो देखें 🎥धान खरीदी में लूट-त्राहि! लैलूंगा में किसानों की चीख पुकार… हज़ारो...