spot_img
spot_img

विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा व सरपंच संजय राज ने 9 श्रद्धालुओं को श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम किया रवाना

spot_img
spot_img
spot_img

कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोईदा से 9 श्रद्धालु भगवान श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना हुए। इस अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने श्रद्धालुओं को रवाना किया और उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा व सरपंच संजय राज के प्रयासों से श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का अवसर मिल रहा है। सरपंच संजय राज अब तक 22 बार श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम ले जाकर भगवान श्रीरामलला के दर्शन कराकर वापस ला चुके हैं।श्रद्धालुओं में अयोध्या धाम जाकर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करने को लेकर काफी उत्साह है। विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा मंगलमय होने की कामना की। लगातार श्रद्धालुओं का अयोध्या धाम जाना धार्मिक आस्था और प्रभु श्रीराम के प्रति श्रद्धा को दर्शाता है। सरपंच संजय राज के प्रयासों से ग्रामीणों को रामलला के दर्शन का अवसर मिल रहा है। इस दौरान श्रद्धालु प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। अयोध्या धाम दर्शन करने यात्री में सरस्वती श्रीवास, प्रियंका श्रीवास,सविता मरावी,ज्योति श्रीवास,आरती मरावी, जगन्नाथ पटेल,किरण पटेल,ज्योति मरावी,सौरभ श्रीवास शामिल हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी समुदाय के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या; पांच जिलों में बंद से जनजीवन प्रभावित

इंफाल। मणिपुर में जातीय हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। कांगपोकपी जिले में मंगलवार सुबह उग्रवादियों ने कुकी समुदाय के व्यक्ति पाओलेन...

CHHATTISGARH NEWS

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी समुदाय के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या; पांच जिलों में बंद से जनजीवन प्रभावित

इंफाल। मणिपुर में जातीय हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। कांगपोकपी जिले में मंगलवार सुबह उग्रवादियों ने कुकी समुदाय के व्यक्ति पाओलेन...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा महोत्सव का रंगारंग उत्सव

राधा-कृष्ण मंदिर में पहली बार सार्वजनिक गरबा महोत्सव का आयोजन, पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुनीता...