spot_img
spot_img

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश की चतुर्थ चयन सूची जारी, 30 अक्टूबर तक लेना होगा प्रवेश

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़, 27 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत छत्तीसगढ़ में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश की चतुर्थ चयन सूची जारी कर दी गई है। चतुर्थ काउंसलिंग में प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट क्रम में विद्यार्थियों का चयन किया गया है।

चयन सूची विभागीय वेबसाइट eklavya.cg.nic.in पर उपलब्ध है। चयनित छात्र-छात्राओं को 30 अक्टूबर 2026 तक संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश लेना अनिवार्य होगा।

प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि प्रवेश के समय विद्यार्थियों को कक्षा आठवीं में 60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र तथा लागू होने की स्थिति में विशेष पिछड़ी जनजाति का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

इसके अतिरिक्त, प्रवेश की पात्रता होने पर दो दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) और जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकल सेल जांच प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है।

आवंटित विद्यालय में ही मिलेगा प्रवेश

विभाग ने स्पष्ट किया है कि चयनित विद्यार्थियों को मेरिट सूची के अनुसार आवंटित प्रयास आवासीय विद्यालय में ही प्रवेश लेना होगा। विद्यालय परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा में नाना भाऊ पटोले की हुंकार! ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को बूथ-बूथ तक पहुंचाने का आह्वान

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत लैलूंगा पहुंचे नाना भाऊ पटोले ने बूथ स्तर पर अभियान को मजबूत करने और वोट चोरी के...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS