spot_img
spot_img

रायगढ़ जिले में खुलेंगे 7 नए धान उपार्जन केंद्र, अब 112 केंद्रों पर होगी खरीदी

spot_img
spot_img
spot_img

किसानों को नजदीक में मिलेगी धान बेचने की सुविधा, समय और परिवहन खर्च की होगी बचत

रायगढ़, 27 अक्टूबर 2026। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने रायगढ़ जिले में 7 नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की अनुमति प्रदान की है। इन केंद्रों के शुरू होने से किसानों को अपने क्षेत्र के नजदीक धान बेचने की सुविधा मिलेगी। इससे समय की बचत के साथ परिवहन पर होने वाला खर्च भी कम होगा।

जिले में पिछले वर्ष 79 सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से 105 धान उपार्जन केंद्र संचालित थे। इस वर्ष सात नए केंद्रों की स्वीकृति मिलने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 112 हो जाएगी। इससे आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इन स्थानों पर खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र

शासन से मिली अनुमति के अनुसार, विकासखंडवार नए धान उपार्जन केंद्र इस प्रकार हैं।

  • धरमजयगढ़: मुनुंद।
  • पुसौर: झलमला, लोहरसिंग, नंदेली, ओडेकेरा एवं नावापारा-अ।
  • तमनार: खुरूषलेंगा।

खरीदी केंद्रों में मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

शासन के निर्देशानुसार सभी नवीन धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। केंद्रों में कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, जनरेटर, किसानों के बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए फिंगरप्रिंट डिवाइस, नमी मापक यंत्र और इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके अलावा इंटरनेट कनेक्टिविटी, बिजली, पेयजल, पर्याप्त भंडारण स्थान और सुगम पहुंच मार्ग की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश

कलेक्टर ने सभी नवीन धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी शुरू करने के लिए आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का उद्देश्य किसानों को सुचारू और सुविधाजनक तरीके से धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराना है। नए केंद्रों के संचालन से दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों को लंबी दूरी तय करने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा में नाना भाऊ पटोले की हुंकार! ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को बूथ-बूथ तक पहुंचाने का आह्वान

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत लैलूंगा पहुंचे नाना भाऊ पटोले ने बूथ स्तर पर अभियान को मजबूत करने और वोट चोरी के...

CHHATTISGARH NEWS

लैलूँगा में नाना भाऊ पटोले की हुंकार! ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को बूथ-बूथ तक पहुंचाने का आह्वान

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत लैलूंगा पहुंचे नाना भाऊ पटोले ने बूथ स्तर पर अभियान को मजबूत करने और वोट चोरी के...

RAIGARH NEWS

लैलूँगा में नाना भाऊ पटोले की हुंकार! ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को बूथ-बूथ तक पहुंचाने का आह्वान

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत लैलूंगा पहुंचे नाना भाऊ पटोले ने बूथ स्तर पर अभियान को मजबूत करने और वोट चोरी के...