spot_img
spot_img

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया, छात्रा तानिया को मिला लाभ

spot_img
spot_img
spot_img

450 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही पोर्टल पर उपलब्ध, छात्रवृत्ति के लिए घर बैठे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

रायगढ़, 27 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल पहल ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिल रही है। आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया उपलब्ध होने से लोगों को सहूलियत हो रही है। इसका लाभ विद्यार्थियों को भी मिल रहा है।

रायगढ़ जिले की पुसौर तहसील के ग्राम गोर्रा निवासी छात्रा तानिया श्रीवास को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आय प्रमाण पत्र जारी किया गया है। यह प्रमाण पत्र उन्हें छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने में उपयोगी होगा।

छात्रवृत्ति के लिए जरूरी आय प्रमाण पत्र मिला

तानिया श्रीवास शासकीय हाई स्कूल गोर्रा में कक्षा 12वीं में जीवविज्ञान विषय की पढ़ाई कर रही हैं। छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उन्हें आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उन्हें यह जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा मिली।

तानिया और उनके परिवार ने इस प्रक्रिया को सुलभ बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। परिवार का कहना है कि ऑनलाइन माध्यम से शासकीय सेवाएं उपलब्ध होने से जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान हो रही है।

एक ही पोर्टल पर 450 से अधिक शासकीय सेवाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से सेवा सेतु पोर्टल संचालित किया जा रहा है। इस पोर्टल पर 450 से अधिक शासकीय सेवाएं उपलब्ध हैं।

इससे पहले ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से 86 सेवाएं उपलब्ध थीं। अब इन सेवाओं का विस्तार करते हुए सेवा सेतु के जरिए विभिन्न विभागों की अधिक सेवाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराया गया है। नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहीं डिजिटल सुविधाएं

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों तक भी डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन और प्रमाण पत्रों की उपलब्धता से लोगों को शासकीय सेवाओं का लाभ लेने के लिए सुविधाजनक माध्यम मिल रहा है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा में नाना भाऊ पटोले की हुंकार! ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को बूथ-बूथ तक पहुंचाने का आह्वान

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत लैलूंगा पहुंचे नाना भाऊ पटोले ने बूथ स्तर पर अभियान को मजबूत करने और वोट चोरी के...

CHHATTISGARH NEWS

लैलूँगा में नाना भाऊ पटोले की हुंकार! ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को बूथ-बूथ तक पहुंचाने का आह्वान

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत लैलूंगा पहुंचे नाना भाऊ पटोले ने बूथ स्तर पर अभियान को मजबूत करने और वोट चोरी के...

RAIGARH NEWS

लैलूँगा में नाना भाऊ पटोले की हुंकार! ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को बूथ-बूथ तक पहुंचाने का आह्वान

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत लैलूंगा पहुंचे नाना भाऊ पटोले ने बूथ स्तर पर अभियान को मजबूत करने और वोट चोरी के...