spot_img
spot_img

मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, लोहे के कत्ते से युवक के पैर पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम कठरापाली में मुर्गा खरीदने के दौरान हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मुर्गा जल्दी देने की बात कहने पर नाराज दुकानदार ने युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान युवक के जमीन पर गिरने के बाद आरोपी ने मुर्गा काटने वाले लोहे के कत्ते से उसके बाएं पैर के तलवे पर वार कर दिया। मामले में तमनार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मुर्गा जल्दी देने की बात पर शुरू हुआ विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कठरापाली निवासी 19 वर्षीय मुकेश रात्रे, पिता बिहारी लाल रात्रे, 23 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे अपने दोस्त मुकेश पैकरा के साथ गांव में कृष्णा सोनी की मुर्गा दुकान पर मुर्गा खरीदने गया था। इसी दौरान मुर्गा जल्दी देने की बात कहने पर दुकान में मुर्गा काटने का काम करने वाला अर्जुन सोनी नाराज हो गया।

बताया गया कि आरोपी अर्जुन सोनी ने युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान मुकेश रात्रे जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने मुर्गा काटने वाले लोहे के कत्ते से उसके बाएं पैर के तलवे पर वार कर उसे घायल कर दिया।

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दर्ज हुआ अपराध

घटना के बाद पीड़ित ने 24 अक्टूबर 2026 को थाना तमनार पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घायल युवक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी अर्जुन सोनी (62 वर्ष), पिता श्रवण सोनी, निवासी ग्राम कठरापाली के विरुद्ध अपराध क्रमांक 266/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2) और 118(1) में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

मामले में तमनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन सोनी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

विवाह से पहले कुंडली के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, रायगढ़ स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल

रायगढ़। विवाह से पहले वर-वधू की कुंडली मिलान की परंपरा के साथ अब सिकल सेल जांच और जेनेटिक कार्ड का मिलान भी महत्वपूर्ण होगा।...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS