spot_img
spot_img

ऑपरेशन आघात: तमनार पुलिस ने 13 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़, 30 अक्टूबर। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस ने ग्राम प्रेमनगर उरबा में कार्रवाई करते हुए 13 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से शराब बिक्री की 100 रुपये की रकम भी बरामद की गई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 2,600 रुपये बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर घर में दी दबिश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को तमनार पुलिस की टीम ग्राम कुंजेमुरा और मिलुपारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम प्रेमनगर उरबा निवासी दयालु टोप्पो अपने घर में महुआ शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है।

सूचना मिलते ही प्रशिक्षु उप निरीक्षक दीपचंद चन्द्रवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी। घर के बाहर मिले संदेही से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दयालु टोप्पो (48 वर्ष), पिता फिलिप टोप्पो, निवासी प्रेमनगर उरबा, थाना तमनार, जिला रायगढ़ बताया।

13 लीटर महुआ शराब और बिक्री की रकम जब्त

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने शराब बिक्री के लिए रखने की बात स्वीकार की। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चार प्लास्टिक बोतलों और पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में रखी कुल 13 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

पुलिस ने करीब 2,600 रुपये कीमत की शराब के साथ बिक्री की 100 रुपये की रकम भी विधिवत जब्त की। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक दीपचंद चन्द्रवंशी, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार, पुष्पेंद्र सिदार एवं रंजित भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जनपद पंचायत पत्थलगांव में वित्तीय नियमों के पालन पर उठे सवाल

कार्यभारित स्थापना एवं आकस्मिक व्यय की राशि को लेकर विवाद, ग्राम पंचायतों और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को उनके हिस्से की राशि नहीं मिलने का...

CHHATTISGARH NEWS

जनपद पंचायत पत्थलगांव में वित्तीय नियमों के पालन पर उठे सवाल

कार्यभारित स्थापना एवं आकस्मिक व्यय की राशि को लेकर विवाद, ग्राम पंचायतों और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को उनके हिस्से की राशि नहीं मिलने का...

RAIGARH NEWS

🚨 मुर्गा जल्दी देने को कहा तो दुकानदार हुआ आगबबूला! लोहे के कत्ते से युवक के पैर पर किया जानलेवा वार, आरोपी गिरफ्तार

मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तारदोस्त के साथ मुर्गा...