spot_img
spot_img

जल जीवन मिशन से बदली ग्राम तिलगी की तस्वीर, अब घर के आंगन में नल से मिल रहा शुद्ध पेयजल

spot_img
spot_img
spot_img

पानी के लिए दूर जाने की मजबूरी हुई खत्म, पार्वती चौधरी के परिवार को मिली रोजमर्रा की परेशानी से राहत

रायगढ़। ग्रामीण परिवारों तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन का लाभ अब गांवों में दिखाई देने लगा है। रायगढ़ जिले के ग्राम तिलगी में भी इस योजना के तहत ग्रामीणों को घरों में नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध हो रहा है। कभी पीने के पानी के लिए दूर तक जाना और उसे लाने में समय व मेहनत खर्च करना ग्रामीणों की रोजमर्रा की मजबूरी थी, लेकिन अब घर के आंगन में ही नल से पानी मिलने से उनकी जिंदगी आसान हो रही है।

ग्राम तिलगी की निवासी पार्वती चौधरी के परिवार को भी जल जीवन मिशन के तहत घर में नल कनेक्शन मिलने से वर्षों पुरानी पेयजल समस्या से राहत मिली है।

पानी लाने की रोजाना की मशक्कत से मिली मुक्ति

पार्वती चौधरी बताती हैं कि पहले घर में नल कनेक्शन नहीं होने के कारण पीने के पानी के लिए दूर जाना पड़ता था। पानी लाने में काफी समय और मेहनत लगती थी। घरेलू कामकाज के बीच पानी की व्यवस्था करना उनके लिए बड़ी चुनौती थी।

उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत घर में नल कनेक्शन लगने के बाद अब जरूरत के अनुसार घर पर ही पानी उपलब्ध हो रहा है। इससे न केवल उनकी परेशानी कम हुई है, बल्कि समय और श्रम की भी बचत हो रही है। पार्वती चौधरी ने इस सुविधा के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि घर में ही पानी मिलने से परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी काफी सहज हो गई है।

‘हर घर जल’ के संकल्प से ग्रामीण जीवन में बदलाव

जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पर्याप्त और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। इसके तहत गांवों में पानी की टंकियों और पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था विकसित की जा रही है।

योजना के अंतर्गत फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पानी की गुणवत्ता जांचने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके जरिए ग्रामीणों को पेयजल की शुद्धता जांचने और स्वच्छ पानी के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

जल जीवन मिशन से विशेष रूप से महिलाओं को पानी लाने में लगने वाले समय और मेहनत से राहत मिल रही है। ग्राम तिलगी में पार्वती चौधरी का अनुभव इसी बदलाव को दर्शाता है, जहां घर तक पहुंचा नल का पानी अब परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहायक बन रहा है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

INDIA Bloc Rally : SIR के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों की रैली, 20 से अधिक पार्टियों के जुटने का...

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में विपक्षी दलों का INDIA ब्लॉक रविवार को रामलीला मैदान में रैली कर...

CHHATTISGARH NEWS

INDIA Bloc Rally : SIR के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों की रैली, 20 से अधिक पार्टियों के जुटने का...

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में विपक्षी दलों का INDIA ब्लॉक रविवार को रामलीला मैदान में रैली कर...

RAIGARH NEWS

26 से 30 अक्टूबर तक रकसापाली, तिलगा और घरघोड़ा में छापेमारी, आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए प्रकरण

रायगढ़, 31 अक्टूबर 2026। जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा...