spot_img
spot_img

November 2026 Horoscope: लक्ष्मी योग से होगी नवंबर की शुरुआत, मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल

spot_img
spot_img
spot_img

नवंबर महीने की शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ संयोगों के साथ हो रही है। चंद्रमा और मंगल कर्क राशि में विराजमान हैं। चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में होने से महीने की शुरुआत को विशेष शुभकारी माना जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस संयोग से भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के योग बन सकते हैं। घर-परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहने के साथ खरीदारी और सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च बढ़ सकता है।

वहीं गुरु और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में स्थित हैं, जबकि राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की इन स्थितियों का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं नवंबर महीने का राशिफल।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए नवंबर का महीना शिक्षा और भाग्य के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा और विद्या अर्जन की स्थिति मजबूत होगी। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के योग बन सकते हैं। घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा और माता के स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। प्रेम और संतान पक्ष की स्थिति शुभ रहेगी। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा है। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए पराक्रम और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के योग हैं। व्यावसायिक सफलता प्राप्त होगी और नए व्यापार की शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध, संतान और व्यापार के मामलों में सकारात्मक स्थिति बनी रहेगी। नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए समय अनुकूल है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए धन आगमन के नए रास्ते खुल सकते हैं। परिवार में वृद्धि और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। हालांकि बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। निवेश के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए नवंबर का महीना धन और व्यक्तित्व के लिहाज से अच्छा रह सकता है। गुरु की स्थिति धनार्जन के लिए अनुकूल परिणाम दे सकती है। आपकी वाणी में प्रभाव और व्यवहार में सौम्यता बढ़ेगी। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। प्रेम, संतान और व्यापार तीनों क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित इच्छाएं पूरी होने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में चल रही दूरियां कम हो सकती हैं और संतान पक्ष से भी अच्छी खबर मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। हालांकि महीने के शुरुआती एक-दो दिनों में मानसिक चिंता और खर्चों की अधिकता परेशान कर सकती है। इसके बाद प्रेम, संतान और व्यापार के मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए शुभ कार्यों पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन इन खर्चों से संतुष्टि भी मिलेगी। आय के नए स्रोत विकसित होने के साथ पुराने माध्यमों से भी धन प्राप्ति के योग हैं। यात्रा हो सकती है और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए नवंबर का महीना व्यावसायिक सफलता लेकर आ सकता है। व्यापार में लाभ और आय में उम्मीद से अधिक वृद्धि के योग हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। मां काली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं। रुके हुए काम बन सकते हैं और यात्रा के योग भी बनेंगे। स्वास्थ्य में पहले की तुलना में सुधार हो सकता है। प्रेम और संतान पक्ष की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों को नवंबर में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। चोट-चपेट लगने या किसी परेशानी में पड़ने की आशंका हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। प्रेम और संतान पक्ष की स्थिति थोड़ी मध्यम रह सकती है, हालांकि व्यापारिक परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों को जीवनसाथी का पूरा साथ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात के योग बनेंगे। हालांकि शुभता में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार के मामले अच्छे बने रहेंगे। मां काली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए नवंबर का महीना विरोधियों पर विजय दिलाने वाला हो सकता है। विरोधी या तो पीछे हटेंगे या उनके व्यवहार में मित्रता देखने को मिल सकती है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां रह सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों को इस महीने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम रह सकती है। प्रेम और संतान पक्ष अनुकूल रहेगा तथा व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। हालांकि भावुकता पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

OnePlus Turbo 6Vs : 9000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च, 80W फास्ट चार्जिंग से है लैस

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने अपनी Turbo 6 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च कर दिया है। इस फोन...

CHHATTISGARH NEWS

OnePlus Turbo 6Vs : 9000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च, 80W फास्ट चार्जिंग से है लैस

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने अपनी Turbo 6 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च कर दिया है। इस फोन...

RAIGARH NEWS

🚨 दिल्ली में NSUI की दहाड़! वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में रोशन साहू की जोरदार हुंकार!

लैलूंगा से दिल्ली तक गूंजा युवाओं का जोश, लोकतंत्र की रक्षा के लिए उठी बुलंद आवाज!दिल्ली में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में...