spot_img
spot_img

दिवाली से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, 1 नवंबर से बढ़े दाम; घरेलू गैस की कीमतें स्थिर

spot_img
spot_img
spot_img

दिवाली से ठीक पहले महंगाई का हल्का झटका लगा है। देशभर में 1 नवंबर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। दिल्ली से लेकर मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद तक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 10 से 11.50 रुपये तक बढ़ गए हैं। हालांकि, आम घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में 2,820 रुपये हुआ कमर्शियल सिलेंडर

राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,810 रुपये से बढ़कर 2,820 रुपये हो गई है। यानी उपभोक्ताओं को अब एक सिलेंडर के लिए 10 रुपये अधिक चुकाने होंगे। इससे पहले 1 अक्टूबर को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। उस दौरान घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए थे।

चेन्नई में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

देश के प्रमुख महानगरों में चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में सबसे ज्यादा 11.50 रुपये की वृद्धि हुई है। यहां 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर अब 2,983 रुपये से बढ़कर 2,994.50 रुपये का हो गया है। वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 957.50 रुपये पर बरकरार है।

मुंबई और अहमदाबाद में भी बढ़े दाम

मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2,764 रुपये हो गई है। यहां घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 941.50 रुपये पर स्थिर रखा गया है।

इसी तरह अहमदाबाद में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,831.50 रुपये से बढ़कर 2,842 रुपये हो गई है। यहां 10.50 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 949 रुपये पर बरकरार है।

घरेलू उपभोक्ताओं को मिली राहत

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का असर मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ सकता है। हालांकि, त्योहारों के बीच घरेलू रसोई गैस के दाम स्थिर रहने से आम परिवारों को फिलहाल राहत मिली है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG Air Show 2026 : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आसमान में दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य, सारंग टीम के हैरतअंगेज करतबों ने मोहा मन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी रायपुर में भारतीय वायुसेना ने भव्य एयर शो का आयोजन किया। आसमान में...

CHHATTISGARH NEWS

CG Air Show 2026 : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आसमान में दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य, सारंग टीम के हैरतअंगेज करतबों ने मोहा मन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी रायपुर में भारतीय वायुसेना ने भव्य एयर शो का आयोजन किया। आसमान में...

RAIGARH NEWS

26 से 30 अक्टूबर तक रकसापाली, तिलगा और घरघोड़ा में छापेमारी, आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए प्रकरण

रायगढ़, 31 अक्टूबर 2026। जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा...