रायपुर। दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त जारी की है। इसके तहत छत्तीसगढ़ के खाते में 3,602 करोड़ रुपये की राशि आई है। इस आवंटन पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार जताया है।
विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों को मिलेगी रफ्तार
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कहा कि केंद्र सरकार से प्राप्त इस राशि का उपयोग प्रदेश में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को 3,602 करोड़ रुपये मिलने से राज्य में विभिन्न विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया आभार
ओपी चौधरी ने इस राशि के आवंटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का प्रदेशवासियों की ओर से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि केंद्र से मिली यह राशि प्रदेश के विकास कार्यों और जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहायक होगी।











