spot_img
spot_img

Visakhapatnam HPCL Refinery Fire : विशाखापत्तनम की HPCL रिफाइनरी में भीषण आग, धमाके जैसी आवाज के बाद उठा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

spot_img
spot_img
spot_img

Andhra Pradesh Fire News : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की विशाल रिफाइनरी में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से पहले धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई देने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। रिफाइनरी से उठता धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया।

सल्फर पिच टैंक में लगी आग

शुरुआती जानकारी के अनुसार, रिफाइनरी के सल्फर पिच टैंक में आग लगी है। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल आग इसी हिस्से तक सीमित है और प्लांट के अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों तक नहीं पहुंची है। इससे रिफाइनरी के दूसरे हिस्सों में आग फैलने का खतरा कम बताया जा रहा है।

दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

घटना की सूचना मिलते ही HPCL की फायर ब्रिगेड टीम और अन्य दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को लगाया गया है। राहत और बचाव दल लगातार स्थिति पर नजर रखते हुए आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस आयुक्त ने दी स्थिति की जानकारी

विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त के अनुसार, आग फिलहाल टैंक तक ही सीमित है और रिफाइनरी के अन्य हिस्सों को तत्काल कोई खतरा नहीं है। अधिकारियों ने धुएं को भी फिलहाल खतरनाक नहीं माना है।

राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

🔥लैलूँगा में गौतस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, बांधापारा में घेराबंदी कर तस्कर को दबोचा!

ऑपरेशन शंखनाद” में ओडिशा के बूचड़खाने की ओर बढ़ रहे 6 गौवंश को  लैलूंगा पुलिस ने रास्ते में तस्करी से कराया मुक्तगौवंश को भूखे-प्यासे...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS