ग्राम पंचायत पतोरा में जिले का प्रथम बाल शौचालय का हुआ लोकार्पण

रिपोर्ट- अशोक अग्रवाल

पाटन विधानसभा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरगामी सोच के कारण आज गांव गांव में विकास एवं निर्माण कार्य लगातार हो रहा है इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पतोरा में लाखों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ जिसमें स्वच्छता में दुर्ग जिले के प्रथम बाल शौचालय का लोकार्पण किया गया, शिक्षा में प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष एवं स्मार्ट क्लास, पूर्व माध्यमिक शाला में शेड निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र में आहाता निर्माण, समुदाय आधारित सामुदायिक सतनाम भवन, समुदायिक भवन संधारण, आंगनबाड़ी केंद्र से मुख्य मार्ग तक सीसी रोड निर्माण, महेश साहू के घर से कौशल दुकान तक सीसी रोड निर्माण, मिनीमाता गार्डन में गजीबों, प्योर ब्लॉक एवं मंच में शेड निर्माण कार्यों का लोकार्पण हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, अध्यक्षता अश्वनी साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग थे।, विशेष अतिथि देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, खिलेश मारकंडे जनपद सदस्य, सरपंच अंजिता साहू, उपसरपंच घनश्याम साहू, पंच राजीव साहू, संतोष सोनवानी, गौठान समिति अध्यक्ष नरेश श्रीवास, सुरेश कपूर, पूर्व उपसरपंच रामकुमार बंदे, पवन बंजारे, दिलीप कुर्रे अध्यक्ष पक्षेत्रीय सतनामी समाज सेलूद, सामाजिक गन यजन मल्होत्रा जानकी कुमारी राजाराम बंदे रामाधार शिव चांदने आदि उपस्थित थे।







